गिरफ्तारी टिप्पणी पर जर्मनी का राजनयिक तलब -वादे पूरे करने वह जल्द बाहर आएंगे : ऐसी सलाखें नहीं जो ज्यादा दिन रख सकें अंदर

by

नई दिल्ली :   आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल्ड शनिवार को हाईकोर्ट का रुख किया, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी अर्जी पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया। होली की छुट्टियों के बाद बुधवार को याचिका पर सुनवाई हो सकती है। दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने इसकी
पुष्टि की।
शुक्रवार को विशेष अदालत ने केजरीवाल को 28 मार्च तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था। हाईकोर्ट में केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी व रिमांड को अवैध बताते हुए तुरंत रिहाई की मांग की है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश से 24 मार्च रविवार को तत्काल सुनवाई का आग्रह किया गया था।
कविता की हिरासत बढ़ी, भतीजे पर भी आरोप : तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता की ईडी हिरासत 26 मार्च तक बढ़ा दी गयी। ईडी ने कहा कि कविता का एक भतीजा भी गैर-कानूनी रकम को इधर-उधर करने में शामिल है।

 जेल से चलेगी सरकार : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी में अरविंद केजरीवाल की जगह कोई नहीं ले सकता। एक प्रश्न के जवाब में मान ने कहा, ‘ऐसा कहीं नहीं लिखा है कि सरकार जेल से नहीं चलाई जा सकती।… कानून कहता है कि वह दोषी पाए जाने तक जेल से काम कर सकते हैं। हम जेल में कार्यालय बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट से अनुमति मांगेंगे और सरकार काम करेगी।’
पार्टी दफ्तर सील करने का आरोप : आप नेता आतिशी ने दावा किया कि दिल्ली में पार्टी का कार्यालय सभी ओर से सील कर दिया गया है। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी कहा कि केंद्र ने आप कार्यालय के सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

गिरफ्तारी टिप्पणी पर जर्मनी का राजनयिक तलब :  भारत ने शनिवार को जर्मन दूतावास के उप प्रमुख को तलब किया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी के विदेश मंत्रालय की टिप्पणी के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जर्मन दूत जॉर्ज एनजवीलर को बताया गया कि जर्मन विदेश मंत्रालय की टिप्पणी भारत की न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप है।

पत्नी ने पढ़ा संदेश- ऐसी सलाखें नहीं जो ज्यादा दिन अंदर रख सकें :  अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को ईडी की हिरासत से भेजा गया उनका संदेश पढ़ा। इसमें केजरीवाल ने कहा है कि उन्हें ज्यादा दिन तक जेल में नहीं रखा जा सकता और लोगों से किये अपने वादे पूरे करने वह जल्द बाहर आएंगे। केजरीवाल का पत्र पढ़ते हुए उनकी पत्नी ने कहा, ‘अंदर रहूं या बाहर रहूं, मेरी जिंदगी का हर क्षण देश की सेवा को समर्पित है। मेरे खून का एक-एक कतरा देश को समर्पित है।… ऐसी सलाखें नहीं जो आपके भाई, बेटे को ज्यादा दिन अंदर रख सकें।’ उन्होंने कहा कि उनका जन्म संघर्षों के लिए हुआ है और वह भविष्य में भी बड़ी चुनौतियों के लिए तैयार हैं। केजरीवाल ने यह भी कहा कि भारत को दुनिया का सबसे मजबूत और महान देश बनाना है। कई आंतरिक और बाहरी ताकतें हैं जो देश को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने महिला लाभार्थियों को हर महीने 1,000 रुपये देने के अपने वादे को वापस आने पर पूरा करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने महिलाओं से मंदिरों में जाने और उनके लिए आशीर्वाद मांगने की भी अपील की।

केजरीवाल की पत्नी भी अब सीएम रेस में :  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कटाक्ष किया कि आप नेता अब मुख्यमंत्री बनने के लिए एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं और केजरीवाल की पत्नी भी अब इस दौड़ में शामिल हो गई हैं। ठाकुर ने संगरूर में शराब से मौतों पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधा और कहा कि पूरी आप किसी न किसी शराब घोटाले में डूब गई है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिले के बैंकों द्वारा ऋण योजना वर्ष 2023-24 के अंतर्गत 4783.35 करोड़ रुपये का ऋण दिया : DC कोमल मित्तल

 बैंकों को सी. डी अनुपात बढ़ाकर जरूरतमंदों को अधिक से अधिक ऋण देने का दिया निर्देश होशियारपुर, 27 दिसंबर:   जिले में बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए आज डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख-आश्रय योजना के तहत छात्रों को आवासीय किराए का करेंगे प्रावधानः- रीजनल सेंटर धर्मशाला से एमबीए कर रहे हैं और राज्य सरकार उनकी पढ़ाई का खर्च उठा रही मुख्यमंत्री

 प्रागपुर :  कांगड़ा जिला के प्रागपुर क्षेत्र के गांव नक्की में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’ के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संवाद किया। इस...
article-image
पंजाब

आर्यन कपूर ने ‘कैट’ परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर गढ़शंकर का देशभर में नाम रोशन किया

गढ़शंकर  : आई.आई.एम. में पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के मैनेजमैंट कार्यक्रम में दाखिला लेने हेतु नवंबर में हुई कैट परीक्षा में 1.90 लाख परीक्षार्थियों में से गढ़शंकर के आर्यन कपूर पुत्र राकेश कपूर ने प्रथम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के लिए आठ बड़ी परियोजनाओं का किया लोकार्पण : परियोजनाओं से राज्य में पर्यटन, रोज़गार और हरित ऊर्जा को मिलेगा बल

एएम नाथ।  बिलासपुर : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से जिला बिलासपुर के लिए आठ प्रमुख विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए। इन परियोजनाओं में कोल डैम में जल क्रीड़ा...
Translate »
error: Content is protected !!