गिरफ्तार, आरोपी सैमी धीमान 5 साल से था फरार : सरकार को जीएसटी राजस्व में लगभग 25 करोड़ रुपये का भारी वित्तीय नुकसान पहुंचाया

by

चंडीगढ़: पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी बिल और कंपनियों का GST राजस्व में सरकारी राजकोष को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।सतर्कता ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को यहां एक बयान में कहा कि आरोपी सैमी धीमान 5 साल से फरार था, उसे पकड़ लिया गया है। प्रवक्ता ने कहा,’उसने फर्जी बिल और कंपनियों के इस्तेमाल के माध्यम से सरकार को जीएसटी राजस्व में लगभग 25 करोड़ रुपये का भारी वित्तीय नुकसान पहुंचाया है। वह पिछले पांच वर्षों से गिरफ्तारी से बच रहा था।”

फर्जी बिल बनाकर दिया धोखाधड़ी को अंजाम : 5 जुलाई, 2018 को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120 बी (आपराधिक साजिश) तथा जीएसटी अधिनियम, 2017 की संबंधित धारा के तहत फतेहगढ़ साहिब जिले में मंडी गोबिंदगढ़ के थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। बाद में मामले की जांच सतर्कता ब्यूरो उड़न दस्ते-1, मोहाली को सौंपी गई। प्रवक्ता ने कहा कि मंडी गोबिंदगढ़ के निवासी धीमान और उसके सहयोगियों ने कथित रूप से फर्जी बिल बनाकर योजनाबद्ध तरीके से जीएसटी धोखाधड़ी को अंजाम दिया। ये फर्जी बिल ऐसी कंपनियों के नाम पर बनाए गए जिनका कहीं कोई अस्तित्व ही नहीं था। उन्होंने कहा, ”इन फर्जी बिल को मंडी गोबिंदगढ़ और लुधियाना में संचालित कंपनियों को बेचा जाता था। आरोपी के इन कृत्यों से राजकोष को करीब 25 करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ।”

2 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा: प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को सतर्कता ब्यूरो उड़न दस्ता-1, मोहाली के निरीक्षक सुखजिंदर सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने गिरफ्तार किया। उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। सतर्कता ब्यूरो मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आरोपी छात्रा और फौजी समेत 4 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

चंडीगढ़ं : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक केस में गिरफ्तार आरोपी छात्रा, फौजी संजीव सिंह, सन्नी मेहता और रंकज वर्मा को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इन चारों को आज...
article-image
पंजाब

झांसे में लेकर लूटपाट करने वाले काबू

होशियारपुर  : जिला पुलिस की ओर से शरारती तत्वों के खिलाफ शुरु किए गए अभियान के अंतर्गत लोगों को सामान बेचने, खरीदने का झांसा देकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 2 व्यक्तियों...
पंजाब

विवेक व साहिल ने आईलेट्स में प्राप्त किए 8.5 बैंड : प्री- रिक्रूट्समैंट ट्रेनिंग कैडर 9 मई से

होशियारपुर : जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल परमिंदर सिंह बाजवा(रिटायर्ड ) ने बताया कि जिला रक्षा सेवाएं कल्याण कार्यालय होशियारपुर मेें चल रहे आईलेट्स सैंटरके विद्यार्थियों विवेक बांसल व साहिल ने 8.5...
article-image
पंजाब

All India University Tug of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 6 ;  The All India University Tug of War Championship 2025 was inaugurated at Lamrin Tech Skills University, Punjab, in a grand and spirited manner.The event was formally inaugurated with a balloon...
Translate »
error: Content is protected !!