गीत संगीत से दी सरकारी योजनओं की जानकारी

by

ऊना: 13 जुलाई: सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्यणार्थ संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं बारे जागरूक करने के लिए चलाए गए विशेष प्रचार-प्रसार के तीसरे दिन आज फोक मीडिया दलों ने लोगों को विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से जागरूक किया।
इस कड़ी में आज नटराज कला मंच ने जसाणा व मंदली नूरघाड़ी, पूर्वी कला मंच ने सासन व जलग्रां टब्बा तथा आरके कला मंच ने थपलां व अंबोटा में नुक्कड़ नाटक एवं गीत संगीत के जरिए अनुसूचित जाति वर्ग के लिए विशेष तौर पर संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं बारे जागरूक किया।
फोक मीडिया दलों ने जानकारी देेते हुए बताया कि कम्प्यूटर एप्लिकेशन व समवर्गी क्रिया-क्लापों में प्रशिक्षण एवं दक्षता योजना के तहत अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, एकल नारी, विधवा, दिव्यांग के बीपीएल परिवारों से संबंधित अभ्यार्थियों या जिनकी वार्षिक आय 2 लाख रूपये से कम हो उन्हें विभिन्न कम्प्यूटर कोर्स में प्रशिक्षण दिया जाता है। योजना के तहत 1350 रूपये प्रतिमाह प्रशिक्षण की फीस, दिव्यांग अभ्यार्थियों के लिए 1500 रूपये प्रशिक्षण फीस तथा प्रशिक्षण के दौरान 1000 रूपये प्रतिमाह प्रति प्रशिक्षणार्थी छात्रवृत्ति दी जाती है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सफल अभ्यार्थी को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया जाता है।
कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 18 से 45 वर्ष तक के युवाओं तथा 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को स्वरोज़गार के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना कार्यान्वित की जा रही। इस योजना के तहत हेल्थ फिटनेस सेंटर से लेकर होटल व रेस्तरां जैसी व्यापारिक गतिविधियां आरंभ की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत एक करोड़ रूपये तक की मशीनरी व संयंत्र में निवेश पर 25 प्रतिशत का निवेश उपदान दिया जा रहा है जबकि महिलाओं के लिए यह उपदान 30 प्रतिशत और विधवा महिलाओं को 35 प्रतिशत उपदान का प्रावधान है।
इसके अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के एकल परिवार में रहने वाले गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं के अतिरिक्त देखभाल के लिए मुख्यमंत्री सहारा योजना संचालित की गई है। इस योजना के तहत तीन हज़ार रूपये प्रतिमाह वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाती है। इस योजना के लिए 4 लाख रूपये तक प्रति वर्ष की आय सीमा निर्धारित की गई है।
इस अवसर पर ओईल की प्रधान किरण जसवाल व उप प्रधान अजय कुमार, अंबोटा के प्रधान जगजीत सिंह व उप प्रधान रमन ठाकुर, जसाणा की प्रधान अनीता देवी, मंदली नूरघाड़ी की सुनीता कुमारी, नूरजलग्रां टब्बा के प्रधान सुदेश कुमारी, सासन के उप प्रधान जीत कुमार, वार्ड सदस्य सुमन देवी, मदन लाल, देवराज, चमन लाल, सरोज वाला, सतपाल, शान्ति देवी, रेखा, रेशमा सहित पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
-0-
#himachalpradesh #una #folkmedia

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

परिवहन निगम की बसों में किराए में छूट के लिए हिम बस कार्ड आवश्यक

भविष्य में हिम बस कार्ड के बिना नहीं मिलेगी निगम की बसों में छूट अब तक चंबा में बनाए जा चुके हैं लगभग 2000 हिम बस कार्ड : डीएम शुगल कुमार एएम नाथ। चम्बा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून-2025 के तहत पूर्व तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित :आपदा प्रबंधन में समन्वित प्रयास आवश्यक : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मानसून-2025 के दौरान चंबा ज़िला में सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों, पंचायती राज जनप्रतिनिधियों तथा आपदा मित्रों व स्वयंसेवकों के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता जताते हुए सुनियोजित...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीएपी खाद 150 रुपए महंगी : 1200 से बढ़ाकर 1350 रुपए तय की केंद्र सरकार ने

चंडीगढ़ :  केंद्र सरकार ने डीएपी खाद के रेट बढ़ा दिए हैं। अगले सीजन से किसानों को डीएपी खाद 150 रुपए महंगी मिलेगी। पंजाब में पहले 1200  थी तो अब कीमत 1,350 रुपए हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिंदल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कांग्रेस कार्यकाल के घोटाले गिनाए : कांग्रेस के देश में 10 साल के शासनकाल में केवल घोटालों की चर्चा होती थी : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के नगर में रविवार को आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के देश में 10 साल के...
Translate »
error: Content is protected !!