कांग्रेस ने बड़सर और लाहौल स्पीति में किए “टिकट” फाइनल, अनुराधा और सुभाष मैदान में

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने बड़सर और लाहौल स्पीति के लिए प्रत्याशियों के टिकट फाइनल कर लिए हैं।
पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी सूची के अनुसार लाहौल स्पीति से अनुराधा राणा और बड़सर से सुभाष चंद को मैदान में उतारा गया है।
खास बात ये है कि इन कांग्रेस प्रत्याशियों को इस बार कांग्रेसियों से ही मुकाबला करना पड़ेगा। क्योंकि कांग्रेस से नाराज हुए विधायकों ने दल बदले भाजपा का दामन थामा और तुरंत भाजपा से टिकट ले आए।
अब मामला दिलचस्प होगा कि पार्टी कार्यकर्ता और जनता इन दलबदलुओं का साथ देगी या फिर पार्टी के साथ खड़ी रहेगी। एक जून को होने वाले उपचुनाव में तय होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने किया पुनर्निमित बहाव सिंचाई योजना लाहड़ू का उद्घाटन

47 लाख रुपए से पुनर्निमित योजना से 100 परिवारों को मिलेगी सिंचाई सुविधा भटियात विस क्षेत्र में 365 करोड़ रुपए की 46 स्कीमें जल शक्ति विभाग द्वारा निर्माणाधीन : कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ।...
article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

मण्डी के नागचला में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के विकास के लिए ए.ए.आई तथा प्रदेश सरकार के मध्य संयुक्त उपक्रम समझौते पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली :  जिला मण्डी के नागचला में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के विकास के लिए आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया की उपस्थिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी जतिन लाल बोले..जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर न दें ध्यान

रोहित जसवाल।  ऊना, 12 मार्च. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की किसी प्रकार की कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को उनकी मांग के अनुसार नियमित रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप से नादौन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस बार होगा भव्य आयोजन: DC हेमराज बैरवा

समापन समारोह में स्काई डाइविंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे मुख्य आकर्षण हमीरपुर 22 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के महत्वपूर्ण रूट पर ब्यास नदी के बाएं किनारे पर बसे जिला हमीरपुर...
Translate »
error: Content is protected !!