नादौन की रिधिमा शर्मा ने 700 में से 699 अंक (99.86 प्रतिशत) लेकर किया टॉप : कांगड़ा की कृतिका शर्मा 698 अंक लेकर प्राप्त किया दूसरा नंबर

by

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला द्वारा आज 10वीं कक्षा के घोषित रिजल्ट में प्रदेश में हमीरपुर जिले के सरकारी स्कूल नादौन की छात्रा रिधिमा शर्मा ने 700 में से 699 अंक (99.86 प्रतिशत) लेकर टॉप किया और कांगड़ा जिला के न्यूगल स्कूल भवारना की कृतिका शर्मा 698 (99.71%) लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किए। इसके इलावा सरकारी स्कूल बरठी के शिवम शर्मा, ग्लोरी इंटरनेशनल स्कूल रोहड़ू की धृति टेक्टा और भारती विद्यापीठ बैजनाथ के रुशिल सूद तीनों ने 697-697 (99.57%) अंक लेकर सयुंक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला द्वारा ली गई इस परीक्षा में अपीयर हुए 91,130 विधार्थियों में से 67,988 स्टूडेंट्स ने परीक्षा को पास हुए ,10474 स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट आई ,12613 स्टूडेंट्स फेल हुए और 492 स्टूडेंट्स गैर हाजिर पाए गए। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला का परीक्षा परिणाम 74.61% रहा है, जो कि पिछले साल की तुलना में काफी खराब है। साल 2023 में 89.7% रिजल्ट रहा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक आयोजित, नशे की रोकथाम को लेकर लिए ठोस निर्णय

एएम नाथ । ऊना, 28 अगस्त। जिले में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के मकसद से जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनकॉर्ड) की बैठक गुरुवार को उपायुक्त ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाई की मौ.त की खबर सुनकर : छोटे भाई को आया हार्ट अटैक, मौत

रोहित भदसाली।  हमीरपुर :   मट्टन के डुग्घा खुर्द गांव में दो भाइयों की आकस्मिक मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि जहां एक ओर लोगों ने बड़े भाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेल भरो आंदोलन की तैयारियों में जुटे हिमाचल प्रदेश के बागवान

शिमला । हिमाचल सचिवालय के बाहर विशाल प्रदर्शन के बाद बागवान “जेल भरो आंदोलन’ की तैयारियों में जुट गए हैं। संयुक्त किसान मंच के बैनर तले आठ अगस्त को ब्लाक स्तर पर बैठकें कर...
article-image
पंजाब

ADC Nikas Kumar Inaugurates New

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 4 : As part of a major initiative to provide better sports facilities for athletes, Additional Deputy Commissioner (Development) Nikas Kumar today inaugurated two newly constructed badminton courts at the...
Translate »
error: Content is protected !!