गीला एवं सूखा कूड़ा-कचरा की पृथक एकत्रीकरण व्यवस्था को बनाया जाएगा और अधिक प्रभावी – डीसी अपूर्व देवगन

by

कचरा प्रबंधन को लेकर कार्यशाला आयोजित, डीसी अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा, 21 दिसंबर :
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि नगर परिषद चंबा के तहत लोगों के घरों से गीला एवं सूखा कूड़ा-कचरा की पृथक एकत्रीकरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा ।
उपायुक्त बचत भवन में आयोजित कचरा प्रबंधन कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए करते हुए बोल रहे थे ।
पृथक एकत्रीकरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर अपूर्व देवगन ने कहा कि प्रथम चरण के तहत चंबा शहर के साथ लगते नगर परिषद के चार वार्डो में घरों से ही सुखा व गीला कचरा अलग-अलग कर एकत्रित करने को लेकर लोगों में जागरूकता के लिए विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।
इसके बाद अभियान को बाकी दूसरे वार्ड में भी चलाया जाएगा ।
उन्होंने इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी जारी किए ।
कार्यशाला में स्वंय सहायता समूह , विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी तथा नगर परिषद के कर्मचारीयों ने भाग लिया।
उपायुक्त ने चंबा शहर में बेहतर कचरा प्रबंधन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि घर से ही मिश्रित कचरे को अलग-अलग कर सफाई कर्मचारी को देना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग कचरा एकत्रित करने से ही बेहतर कचरा प्रबंधन को सुनिश्चित बनाया जा सकता है। जिसके लिए विशेष अभियान के तहत जागरूकता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान में चारों वार्डों में टीमों का गठन किया गया है ताकि प्रत्येक घर-घर जाकर लोगों को जागरूकता व प्रेरित किया जाए।
उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार के कचरे को घर से एकत्रित करने के लिए दिन निर्धारित किए गए हैं।
उन्होंने सभी लोगों से आह्वान भी किया है कि सभी अपनी सामाजिक दायित्व को समझ कर घर से ही कचरे को अलग-अलग कर सफाई कर्मचारी को दें ताकि विभिन्न प्रकार के कचरे का सही ढंग से निस्तारण सुनिश्चित बनाया जा सके।
कार्यशाला में वेस्ट वॉरियर्स संस्था से आए प्रतिनिधि करण और रविंद्र ने कचरे के पृथक्करण को लेकर विस्तृत जानकारी दी और उन्होंने स्वच्छता कर्मचारियों को लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने लघु नाटक व चल चित्र के माध्यम से विभिन्न प्रकार कचरे की श्रेणी और उसके निष्पादन के बारे में जानकारी।
कार्यशाला में नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर, उपाध्यक्ष सीमा कश्यप, नगर परिषद पार्षद सीमा कुमारी, अंजू कुमारी, खालिद मिर्जा, उर्मिला जसरोटिया, निशा बडयाल तहसीलदार एवं कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार, वेस्ट वॉरियर्स संस्था से सुशांत सहित नगर परिषद के अधिकारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर ने किया विकासात्मक प्रदर्शिनियों को अवलोकन

ऊना- जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले में लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया। प्रदेश सरकार के कृषि, पशुपालन, बागवानी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में लगेगी विकासात्मक प्रदर्शनी : एडीएम ने ली स्टॉल आबंटन उपसमिति की बैठक

मंडी, 15 फरवरी । मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2024 के अवसर पर पड्डल मैदान में विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनी लगाई जाएगी । प्रदर्शनी को लेकर पड्डल मैदान में विभागों को स्टॉल आबंटित करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि अधिकारी खरीफ फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों की करें हर संभव सहायता : चंद्र कुमार

पालमपुर में खरीफ फसलों पर कार्यशाला आयोजित, प्रदेश में हल्दी की खेती व उपयोग की संभावनाओं को लेकर भी विशेष सत्र आयोजित* एएम नाथ। पालमपुर, 2 मई :- चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खौफनाक सच्चाई का वीडियो वायरल : एक दूसरे के प्राइवेट पार्ट पकड़ना, कुत्ते की तरह पेशाब करना, कोच्चि की कम्पनी में कर्मचारियों पर अमानवीय अत्याचार

कोच्चि : केरल के कोच्चि शहर में स्थित एक मार्केटिंग कंपनी हिंदुस्तान पावरलिंक्स की भयावह और अमानवीय कार्यशैली सामने आई है। इस कंपनी में कर्मचारियों के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है, जिससे...
Translate »
error: Content is protected !!