नौरी में 3 लाख से बने सामुदायिक भवन का मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने किया लोकार्पण : बैजनाथ में गांव-गांव तक पहुंचाया विकास : किशोरी लाल

by
एएम नाथ। बैजनाथ, 12 अक्तूबर : मुख्य संसदीय सचिव कृषि ,पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने शनिवार को नौरी में 3 लाख से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।
इस अवसर उन्होंने उपस्थित लोगों को नवरात्रों तथा दशहरे की बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बैजनाथ हलके में गांव-गांव तक विकास पहुंचाने का प्रयास किया गया है और लोगों की सुविधाओं तथा जरूरतों के हिसाब से विकास को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बैजनाथ विधान सभा में प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया गया है।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, प्रधान नौरी मोनु देवी, प्रधान हनुमान मन्दिर कमेटी राजिंदर सिंह, रंजीत कुमार, संत राम, राज कुमार, जय सिंह, प्यार सिंह, ज्ञान चंद, नीलम सूद, सुभाष चंद, दीप चंद, कृष्ण पाल सिंह, सुख दियाल सहित इलाके के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की चोटियों में बर्फबारी अनुमान से पहले ही शुरू

एएम नाथ। शिमला : जबरदस्त गर्मी के बाद अब मैदानी इलाकों जहां आजकल सुहावनी ठंडी हवाओं की बयार बहनी शुरू हो गई है वहीं हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाकें की सर्दी पड़नी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में आयुष्मान आरोग्य शिविर का शुभारम्भ टीबी-मुक्त भारत को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर एएम नाथ। सुंदरनगर : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने मंडी जिले के सुंदरनगर स्थित दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट, डैहर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

505 पेटियां हुई बरामद : बंगाना के रायपुर मैदान से मिली शराब की गिनती पूरी

ऊना। बंगाणा क्षेत्र के रायपुर मैदान से पकड़ी अवैध शराब की गिनती पूरी हो चुकी है। जिसमें पुलिस ने कुल 505 पेटी शराब की बरामद की है। इसमें 443 पेटी अंग्रेजी, 30 बीयर और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ चर्चा

धर्मशाला, 14 सितंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी, उपायुक्त डा निपुण जिंदल की अध्यक्षता में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के सम्बन्ध में समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त के कार्यालय में जिला स्तर पर...
Translate »
error: Content is protected !!