हिमाचल की चोटियों में बर्फबारी अनुमान से पहले ही शुरू

by
एएम नाथ। शिमला : जबरदस्त गर्मी के बाद अब मैदानी इलाकों जहां आजकल सुहावनी ठंडी हवाओं की बयार बहनी शुरू हो गई है वहीं हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाकें की सर्दी पड़नी शुरू हो गई है। किन्नौर सहित हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में बरसात की बूंदों के साथ बर्फ गिरनी भी शुरू हो गई है। यहीं से यहां के लोगों का कठिन जीवन शुरू हो जाता है। इन दिनों लोग घास की कटाई करते हैं और सर्दियों में अपने और अपने पशुओं के लिए खाने पीने का सामान जमा करते हैं। धीरे धीरे पूरा इलाका शीत लहर में पूरी तरह गुमसुम हो जाता है। आजकल अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के सेब उत्पादकों को यह चिंता भी सता रही है कि मौसम एकदम बदलता रहा तो बर्फबारी अभी से नीचे वाले सेब उत्पादन इलाकों तक पहुंच जाएगी। यदि ऐसा होता है, तो सेब की फसल सहित पौधों को भी भारी नुकसान होने का खतरा पैदा हो जाएगा है। इससे निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होने के साथ-साथ ऊंची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर में बिछनी शुरू हो गई है। किन्नौर की ऊंची चोटियों जैसे किन्नर कैलाश सहित हिमालयन रेंज की सभी पहाड़ियां बर्फ से लबालब हो गई हैं और नीचे के इलाकों में भी मौसम बर्फबारी वाला बनने लगा है। मौसम में आए इस बदलाव के चलते ठंड ने भी पूरे क्षेत्रों को अपने आगोश में ले लिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रिमोट कंट्रोल-IED से किसे उड़ाने का था प्‍लान? … UP का शुभम अमृतसर में अरेस्‍ट पंजाब और दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम

चंडीगढ़, 11 फ़रवरी :  अमृतसर के स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) ने पाकिस्तान की हिमायत वाले एक और आतंकवादी माड्यूल का पर्दाफाश करके एक बड़ी आतंकवादी साजिश को नाकाम किया है। साथ ही एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोषण के पांच स्तंभ बनाएंगे जीवन को स्वस्थ: डीपीओ अशोक शर्मा

धर्मशाला, 25 सितम्बर। पोषण के पांच स्तंभ प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को स्वस्थ बनाने के लिए उपयोगी हैं। इसके तहत पौष्टिक आहार, बच्चों के जन्म के पहले एक हजार दिन, खून की कमी को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Chandigarh Haryana News : पेपर पास करवाने के नाम पर करीब 3 लाख 55 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

पुनीत महाजन I चंडीगढ़/ कुरुक्षेत्र  :  कुरुक्षेत्र पुलिस ने नेट का पेपर पास करवाने के नाम पर 3 लाख 55 हजार की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।  पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र; श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र में भी डीआरडीओ द्वारा एक फील्ड अस्पताल बनाए जाने की मांग

नवांशहर : श्री आनंदपुर साहिब सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लगातार सामने आ रहे कोरोना महामारी के मामलों के मद्देनजर केंद्र सरकार को पत्र लिखकर डिफेंस रिसर्च एंड डिवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ)...
Translate »
error: Content is protected !!