गुड टच-बैड टच समेत बाल सुरक्षा को लेकर 144 विद्यार्थियों को किया जागरूक : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने तीसा स्कूल में बाल अधिकारों और नशे के खिलाफ किया जागरूक

by

सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग से सतर्क रहें बच्चे, 1098 पर दें सूचना

एएम नाथ। तीसा : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की ओर से सोमवार को चुराह उपमंडल के जेआरटी चुराह पब्लिक हाई स्कूल तीसा में बच्चों, अध्यापकों और स्कूल स्टाफ के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, नशे की बुराई, गुड टच-बैड टच, सोशल मीडिया पर होने वाली ब्लैकमेलिंग तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा के जिला समन्वयक कपिल शर्मा और केस वर्कर चैन सिंह ने बच्चों को बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, शोषण, हिंसा या असुरक्षित स्थिति में वे 1098 पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी, बाल यौन शोषण, घरेलू हिंसा, बाल दुर्व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना और शारीरिक दंड जैसी समस्याओं के प्रति बच्चों को जागरूक किया। साथ ही अनाथ, अर्ध-अनाथ और दिव्यांग बच्चों के लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में बच्चों को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। उन्हें अनजान लोगों से संपर्क न रखने तथा किसी भी प्रकार की ब्लैकमेलिंग या आपत्तिजनक संदेश, फोटो अथवा वीडियो मिलने पर तुरंत अभिभावकों, शिक्षकों या 1098 को सूचना देने के लिए कहा गया। छात्राओं को छेड़छाड़, पीछा करने, भद्दी टिप्पणियों और गलत तरीके से छूने जैसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
बच्चों को अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य जोगिंदर कुमार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों और अध्यापकों के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में 144 विद्यार्थियों सहित विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ने का आम आदमी पार्टी का कर दिया ऐलान

एएम नाथ : शिमला, 16 मार्च । हिमाचल प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी ने अपनी राजनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने राज्य की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया पर जागरूकता हेतु कार्यशाला का आयोजन

एएम नाथ।  मंडी, 28 नवंबर।  ज़िला बाल संरक्षण इकाई मण्डी द्वारा बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया को समझाने बारे एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों और स्वयं सेवी संस्थानों के करीब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के युवाओं के पहले बैच को सरकार के प्रयासों से विदेश में प्राप्त हुए रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल प्रदेश सरकार की युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान करने की पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। आज इस योजना के अंतर्गत पांच युवाओं का पहला बैच अपनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिद्धबाड़ी में 130 करोड़ से बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर : विकास में तय बनाई जा रही सबकी भागीदारी – सुधीर शर्मा

धर्मशाला, 14 जून। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला के विकास में सबकी भागीदारी तय बनाई जा रही है। हमारी सभी योजनाएं और प्रयास हर वर्ग, हर व्यक्ति के कल्याण को समर्पित हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!