गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को फिर धमकी दी : उसी तरह हमला करेगा जैसे हमास ने इसराईल पर किया

by

 सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को फिर धमकी दी है। भारत सरकार और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकाते हुए पन्नू ने कहा कि वह भारत पर उसी तरह हमला करेगा जैसे हमास ने इसराईल पर किया है। भारत सरकार और सी.एम. मान को पन्नू ने इसराईल में हमास के हमले से सीख लेने को कहा।  खालिस्तानी आतंकी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर यह धमकी दी है। यह 40 सैकेंड का वीडियो है जिसमें पन्नू भारत के खिलाफ जहर उगलता दिख रहा है। उसने कहा कि हम पंजाब को भारत का हिस्सा नहीं मानते और इसे आजाद करवा कर रहेंगे। पन्नू ने कहा कि इसराईल की तर्ज पर भारत ने पंजाब पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। अगर इंडिया हिंसा करेगा तो हम भी हिंसा शुरू कर देंगे। उसने कहा कि सिख फॉर जस्टिस वोटिंग में विश्वास रखता है। आप भी वोट पर भरोसा रखें। पंजाब के अलग होने का दिन करीब आ गया है। वोटिंग चाहते हैं या आपको गोली चाहिए?

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वोटर सूचियों के विशेष संधोशन के बाद अंतिम प्रकाशन हुआ मुकम्मल : जिला चुनाव अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी फोटो वोटर सूचियों की कापियां

होशियारपुर, 22 जनवरी:   डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों के मुताबिक 01 जनवरी 2024 की योग्यता तिथि के आधार पर तैयार की गई फोटो वोटर सूचियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आर्ट ऑफ लिविंग हिमाचल प्रदेश में ऑस्टियोपैथी कॉलेज स्थापित करने के लिए उत्सुकः श्री श्री रविशंकर

मुख्यमंत्री ने शीतला माता मंदिर में श्री श्री रविशंकर के साथ की  पूजा-अर्चना एएम नाथ। पालमपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के पालमपुर के निकट गुजरेहड़ा स्थित पंजपीरी शीतला...
article-image
पंजाब

New Academic Session Begins at

Admissions Ongoing for Limited Seats Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 24 ‘: The new academic session 2025–26 has commenced at Shri Guru Gobind Singh Khalsa College, Mahilpur, with undergraduate and postgraduate classes already in progress....
article-image
पंजाब

श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन होशियारपुर मेंऐतिहासिक 1101 कुण्डीय रुद्र कोटि महायज्ञ करवाया जा रहा : स्वामी उदय गिरी जी

* 19 फरवरी 2026 से आरम्भ हो रहे ऐतिहासिक 1101 कुण्डीय रुद्र कोटि महायज्ञ में हर तरह से सहयोग करें और और यज्ञ में यजमान बने ,: स्वामी उदय गिरी जी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ...
Translate »
error: Content is protected !!