एलायन्स क्लब होशियारपुर यूनिक की मीटिंग एैली एडवोकेट एस.पी.राणा की अध्यक्षता में की गई

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : एलायन्स क्लब होशियारपुर यूनिक की मीटिंग एैली एडवोकेट एस.पी.राणा की अध्यक्षता में की गई जिसमें पास्ट डिस्ट्रिक गर्वनर एैली रमेश कुमार तथा इंटरनैशनल डायरैक्टर एैली अशोक पुरी विशेष तौर पर उपस्थित हुये। आज की इस मीटिंग में वर्ष 2025-26 के लिये एैली प्रोफैसर दलजीत राये को प्रधान चुना गया।
होशियारपुर यूनिक क्लब के प्रधान के चुनाव में एैली बंदना राणा तथा खुशबू शर्मा ने विशेष योगदान डाला। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अहम स्थान प्राप्त कर चुके प्रो. दलजीत राये जो कि पिछले पांच सालों से एलायन्स क्लब की गतीविधियों के साथ जुड़े हुये हैं, का नाम प्रस्तावित किया जिसको उपस्थित प्रतिनिधियों तथा सदस्यों ने अनुमोदित कर किया। इस अवसर पर प्रो. दलजीत राये ने बताया कि होशियारपुर यूनिक की ओर से पिछले वर्षों की तरह खूनदान, नेत्रदान, शरीरदान के साथ-साथ ज़रूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिये कार्य किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में इस वर्ष क्लब की ओर से विशेष प्रोग्रामों का आयोजन किया जायेगा।
इस अवसर पर एैली अशोक पुरी तथा एैली रमेश कुमार ने एडवोकेट एस.पी.राणा को इस क्लब के लिये शुभकामनायें तथा मुबारकबाद दी। एैली अशोक पुरी ने प्रो. दलजीत राये को इंटरनैशनल प्रैज़ीडैंट की पिन्न लगाकार सम्मानित किया। समूह प्रधानगी मंडल की ओर से प्रो.दलजीत राये को हार पहना कर सम्मानित किया गया।
फोटोः एलायन्स क्लब होशियारपुर यूनिक के प्रधान एैली प्रो. दलजीत राये को सम्मानित करते एैली अशोक पुरी, एैली एडवोकेट एस.पी.राणा, एैली रमेश कुमार, एैली बंदना राणा तथा अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का अपमान करना शर्मनाकः : तीक्ष्ण सूद…कहा : पहले भी गांधी परिवार संवैधानिक पद पर बैठे लोगों को दिखाता रहा है नीचा

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि लोकसभा के बजट सत्र का प्रारम्भ हमेशा ही माननीय राष्ट्रपति के अविभाषण...
article-image
दिल्ली , पंजाब

महिला आयोग दिल्ली ने जताई आपत्ति, महिलाओं से माफी मांगने को कहा : पुणे योग शिविर में बाबा रामदेव द्वारा दिए बयान पर

चंडीगढ़। पुणे के एक योग शिविर में शामिल होने के दौरान योग गुरु बाबा राम देव द्वारा महिलाओं के लिए की गई टिप्पणी दिल्ली महिला आयोग ने आपत्ति जताई है। बता दें कि बाबा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुरुद्वारा समझकर घुस गया : दिल्ली विधानसभा में घुसपैठ के आरोपी की अजीब दलील

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा को लेकर सोमवार को हुई घटना ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। विधानसभा का गेट तोड़कर अंदर घुसने वाले आरोपी सरबजीत को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ड्राइवर से राष्‍ट्रपति बने मादुरो का सफर : दफ्तर में सत्‍य साईं की तस्‍वीर, बाबा की मृत्‍यु पर वेनेजुएला में शोक

नई दिल्‍ली. शनिवार की सुबह जब काराकास के आसमान में बारूद की गंध घुली तो वेनेजुएला के लोगों को पता चला कि अमेरिकी सेना उनके राष्‍ट्रपति निकोलस मदुरो को उठाकर साथ ले गई है....
Translate »
error: Content is protected !!