भावी युवा मतदाताओं को बताया मतदान का महत्व : वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से ऑनलाइन वोट बना सकते हैं युवा : DC मनमोहन शर्मा

by
सोलन : ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज जेपी यूनिवर्सिटी वाकनाघाट में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों और वहां के स्टाफ को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर मनमोहन शर्मा ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके या प्रथम अप्रैल, 2024 को 18 वर्ष के होने जा रहे युवा अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई युवा पहले 18 वर्ष से अधिक आयु का हो गया है और किसी कारणवश उनका मतदाता के रूप में अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है तो वह भी मतदाता सूची में नाम दर्ज करवा लें ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से ऑनलाइन वोट बना सकते हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह निर्वाचन विभाग के संदेशवाहक के रूप में नए मतदाताओं तथा परिवार के सदस्यों को चुनाव संबंधी जानकारी भी अवश्य दें।
जिला निर्वाचन अधिकारी का कार्यक्रम में पहुंचने पर उपमण्डलाधिकारी (ना.) कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य ने स्वागत किया। स्वीप के ऑल ओवर इंचार्ज प्रो. इंदिरा दरोच ने भी मतदाता साक्षरता से सम्बन्धित विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस कार्यक्रम में निर्वाचन विभाग की ओर से सेल्फी प्वाइंट भी लगाया गया जिसमें सेल्फी लेने के लिए छात्रों में काफी उत्साह नज़र आया। जेपी यूनिवर्सिटी के ई.एल.सी. क्लब के छात्र-छात्राओं ने बताया कि वह नजदीकी गांव में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं।
इस अवसर पर जेपी यूनिवर्सिटी के स्टाफ सदस्य व छात्र के अतिरिक्त स्वीप जागरूकता अभियान टीम से राजेश ठाकुर, हेमेंद्र शर्मा, बी.एल.ओ. सुपरवाइजर ओम प्रकाश, बी.एल.ओ. पूनम व निर्वाचन विभाग से अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में मतदाता पंजीकरण को लेकर जागरूकता कैंप

करीब 200 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, मौके पर भरे मतदाता पंजीकरण के फॉर्म  गढ़शंकर। बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण और मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए...
article-image
पंजाब

आयुष्मान या मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना… केंद्र सरकार और पंजाब की हेल्थ स्कीम में कौन है बेहतर?..आयुष्मान या स्वास्थ्य बीमा… जानिए केंद्र सरकार और पंजाब की हेल्थ स्कीम में कौन है बेहतर?

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना शुरू की है. जिसमें पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है. हालांकि पंजाब में यह योजना लागू नहीं है. यहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित – राजेश धर्माणी

एएम नाथ। सोलन :  नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा तथा व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणवत्ता लाने और छात्रों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रेप का हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पर मामला दर्ज : सरकारी नौकरी का झांसा देकर बनाए संबंध, हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल का नाम भी शामिल

चंडीगढ़ : हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और फेमस सिंगर रॉकी मित्तल के लिए मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. दरअसल, हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के कसौली थाना में उनके और सिंगर...
Translate »
error: Content is protected !!