गुरप्रीत की हत्या व मोरंवाली मे दो जून को युवक पर फायरिंग करने के आरोप में चार युवक चार पिस्टलों , वीस जिंदा कारतूसों व तीन मैगजीन सहित ग्रिफतार

by

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने दो सितंवर को गढ़शंकर में बार्ड नंबर तेरह में युवक को तेजधार हथियारों से काट कर हत्या करने व गांव मोरांवाली में दो जून को एक युवक पर फायरिंग करने के आरोप में दो पिस्टलों व दो देसी पिस्टलों सहित वीस जिंदा कारतूसों, दो चले हुए कारतूसों व तीन मैगजीनों सहित चार युवकों को ग्रिफतार कर लिया गया।
गढ़शंकर पुलिस ने गगनदीप सिंह उर्फ तत्ता पुत्र बख्तावर सिंह निवरसी बार्ड नंबर 13, गढ़शंकर, परमिदंर सिंह उर्फ पिंदा पुत्र कुलदीप सिंह व तरनजीत सिंह तरनी पुत्र कुलदीप सिंह निवासी मोरांवाली, मनजीत सिंह पुत्र राजविंदर सिंह निवासी पारोवाल को दो पिस्टल, तीन मैगजीन, अठारह जिंदा कारतूसों, दो चले हुए कारतूसों तथा दो देसी पिस्टल 315 बोर, दो जिंदा कारतूस सहित ग्रिफतार कर आर्मज एकट 25, 54 व 59 तहत मामला दर्ज कर लिया।
उकत पकड़े गए युवकों से गगनदीप सिंह उर्फ तत्ता, दविंद्र सिंह उर्फ मंगू पुत्र किशन लाल निवासी बार्ड नंबर नौ व मनजीत सिंह पुत्र राजविंदर सिंह निवासी पारोवाल गढ़शंकर शहर में दो सितंबर को युवक गुरप्रीत सिंह उर्फ सोनी को काट कर मारने के आरोप है और उकत तीनों सहित एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है।
इसके ईलावा आज पकड़े गए परमिंदर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह व तरनजीत सिंह उर्फ तारी पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी मोरांवाली जसकरन सिंह पर दो जून को गांव मोरांवाली में फायरिंग करने के आरोप है। दो फायरिंग करने के आरोपी पहले पकड़े जा चुके है। जिस संबंध में गढ़शंकर थाने में ईरादा कत्ल व आर्मज एकट का मामला दर्ज है।
फोटो: आरोपियों को ले जाते पुलिस कर्मचारी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूकता समय की मांग : पूर्व सांसद खन्ना

जनता को साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूक करने हेतु खन्ना ने भाजपा कार्यकर्ताओं की आयोजित की बैठक होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता को साइबर क्राइम के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत के बाद भी सिद्धू मूसेवाला 8 देशों में करेंगे वर्ल्ड टूर! …होलोग्राम के जरिए होगा लाइव कॉन्सर्ट

चंडीगढ़ : पंजाबी संगीत जगत के सुपरस्टार सिद्धू मूसेवाला ( शुभदीप सिंह) की 29 मई 2022 को पंजाब में हत्या कर दी गई थी. उनकी मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया, लेकिन उनकी...
article-image
Uncategorized , पंजाब

हलके में यूथ अकाली दल के सक्रिय होने से चबेवाल सीट का समीकरण बदल सकता

यूथ अकाली दल ने चबेवाल हलके के आगामी उपचुनाव के लिए तैयारियां कर दी शुरू चबेवाल सीट चुनाव से पहले ही हॉट सीट बनती नजर आ रही रही विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों को हाई...
पंजाब

गांव सभरा : 12 गुरुद्वाारा तथा इतनी ही श्मशानघाट : SGPC ने गंभीर नोटिस लेते हुए इसका जोरदार विरोध किया

अमृतसर, 15 अक्तूबर : पंजाब के कुछ गांव अभी भी ऐसे हैं, जहां पत्तियां (मुहल्ला) अथवा जात-पात के आधार पर गुरुद्वारा साहिबान की स्थापना की गई है तथा अलग श्मशानघाटों का निर्माण किया गया...
Translate »
error: Content is protected !!