जिला रोजगार ब्यूरो के माध्यम से प्राईवेट स्कूल करे टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ की भर्ती: दरबारा सिंह

by

ए.डी.सी. ने होशियारपुर के नामी प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपलों के साथ की बैठक
जिले में 9 सितंबर से 17 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर लगाए जाएंगे मैगा रोजगार मेले
होशियारपुर: पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार अभियान के अंतर्गत लगाए जा रहे मैगा रोजगार मेलों के माध्यम से प्राइवेट स्कूलों में अध्यापकों व अन्य स्टाफ की भर्ती संबंधी अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) दरबारा सिंह की ओर से जिले के नामी स्कूलों के प्रिंसिपलों के साथ बैठक की गई। बैठक में सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल होशियारपुर, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा व मुकेरियां, माउंट कार्मल स्कूल मेहटियाना, भूंगा, कक्कों, गढ़शंकर, दि ट्रिनटी स्कूल असलपुर, विक्टोरिया स्कूल मुकेरियां, जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर, वुडलैंड ओवरसीज स्कूल होशियारपुर, डिप्स स्कूल हरियाना व अन्य लगभग 40 नामी स्कूलों के प्रिंसिपलों ने हिस्सा लिया।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) दरबारा सिंह की ओर से बैठक के दौरान स्कूलों के प्रिंसिपलों को बताया गया कि स्कूलों में सभी भर्ती जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो के माध्यम से करवाई जाए ताकि रोजगार कार्यालयों में रजिस्टर्ड पी.आर.टी, टी.जी.टी, पी.जी.टी, लाईब्रेरियन्स को इंटरव्यू के बाद प्राइवेट स्कूलों में रोजगार पर लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में 9 सितंबर से 17 सितंबर तक मैगा रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं, जिनके लिए स्कूलों की ओर से अध्यापकों व अन्य पद जिला रोजगार ब्यूरो को दिए जाएं व सभी स्कूलों की ओर से रोजगार मेले में भाग लेना यकीनी बनाया जाए।
जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि होशियारपुर में 9 सितंबर को जिला रोजगार ब्यूरो में, 13 सितंबर को कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा में, 15 सितंबर को बी.डी.पी.ओ. कार्यालय माहिलपुर में, 17 सितंबर को जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर में मैगा रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्कूलों व उनके संबंधित नजदीकी क्षेत्र में लग रहे रोजगार मेलों में ही बुलाया जाएगा ताकि स्कूलों से संबंधित नजदीकी क्षेत्रों से आए प्रार्थियों का स्कूलों से अच्छे तरीके से तालमेल हो सके। इस दौरान प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद व कैरियर काउंसलर आदित्य राणा की ओर से उपस्थित प्रिंसिपलों को घर-घर रोजगार स्कीम के बारे में जानकारी दी गई व सितंबर 2021 के दौरान लगाए जा रहे मैगा रोजगार मेलों के इंटरव्यू प्रोसेस संबंधी परिचित करवाया गया। बैठक में पहुंचे सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों की ओर से भरोसा दिलाया गया कि भविष्य में उनकी ओर से की जाने वाली भर्ती संबंधी सूचना जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर को दी जाएगी व सिंतबर के दौरान लगाए जा रहे रोजगार मेलों के लिए पद देने के बाद रोजगार मेले में भाग लेकर प्रार्थियों की प्लेसमेंट की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जापान से पंजाब आया युवक : कॉलेज प्रोजेक्ट के जरिए मिले पिता-पुत्र, दिल छू लेगी ये कहानी

अमृतसर : अमृतसर के लोहारका रोड निवासी सुखपाल सिंह को उनके घर से फोन आया. उसे पता चला कि उसका प्रेमी जापान से उसे ढूंढ़ते हुए आया है। कुछ ही सेकेंड में सुखपाल सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भतीजे की है शादी : इंस्पेक्टर परमजीत सेखों पहन सकेंगी अब गहने, सीबीआई के कब्जे से 15 दिन के लिए रिलीज होंगे गहने, 80 लाख देनी होगी पहले श्योरिटी

चंडीगढ़ :  आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों की पत्नी इंस्पेक्टर परमजीत कौर सेखों को सीबीआई कोर्ट ने 15 दिन के लिए उनके गहने लौटाए जाने के आदेश...
article-image
पंजाब

गाड़ी के शीशे तोड़ने के मामले में अज्ञात व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज : 8 सितंबर के सड़क जाम के बाद हरकत में पुलिस

गढ़शंकर, 29 सितंबर। गढ़शंकर पुलिस ने गांव चक्क फुलू में खड़ी एक गाड़ी के शीशे तोड़ने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई इंद्रजीत सिंह पुत्र...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे फिर बंद : शालानाला फोरलेन पर भूस्खलन

एएम नाथ।  मंडी / कुल्लू  : चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे मंडी-कुल्लू मार्ग पर रविवार शाम लगभग 6 बजे थलोट से पीछे शालानाला के पास पहाड़ से बड़ा लैंड स्लाइड हो गया। उस जगह पर फोरलेन...
Translate »
error: Content is protected !!