गुरप्रीत सिंह खैहरा को आखिर छह महीने बाद मिली पोस्टिंग : दस आईएएस अफसरों का तबादला

by

चंडीगढ़ :   पंजाब सरकार ने एक आदेश जारी करके आज दस आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। इन तबादलों में सबसे अहम बात यह है कि इनमें से कई अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें पांच पांच महीने बाद पोस्टिंग मिली है। हरियाणा कैडर से अढाई महीने पहले पंजाब कैडर में आए अजीत बालाजी जोशी भी हवा में लटके अधिकारियों में शामिल थे।    जिन अधिकारियों की नई जगह पोस्टिंग हुई है उनमें 1994 बैच के आलोक शेखर भी शामिल हैं जिन्हें एडिशनल चीफ सेक्रेटरी कम वित्तायुक्त ग्रामीण विकास व पंचायतें लगाया गया है। आलोक शेखर हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं। इसी महकमे में रहते हुए पंचायत चुनाव को लेकर निलंबित किए गए डीके तिवारी को भी छह महीने बाद पोस्टिंग मिली है।

हालांकि, उनकी बहाली निलंबन के एक महीने बाद ही हो गई थी, लेकिन पोस्टिंग नहीं की गई थी। उन्हें एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण व अल्पसंख्यक मामले लगाया गया है। जल स्रोत महकमे के प्रमुख सचिव कृष्ण कुमार अब अपने पुराने महकमे के साथ साथ गवर्नेंस रिफार्म मामले भी देखेंगे। राखी गुप्ता भंडारी को प्रमुख सचिव फूड प्रोसेसिंग महकमा दिया गया है।

पिछले पांच महीनों से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे नीलकंठ अवध जल सप्लाई व सेनिटेशन विभाग का प्रमुख सचिव लगाया गया है। हरियाणा कैडर से पंजाब में आए अजीत बालाजी जोशी को कृषि विभाग में सचिव के पद पर लगाया गया है। दिलराज सिंह संधावालिया जो इस समय ट्रांसपोर्ट महकमे के सचिव हैं अपने इस महकमे के साथ-साथ संसदीय कार्य मामलों का प्रभार भी देखेंगे।

योजना विभाग के प्रबंधकीय सचिव अमित ढाका अपने वर्तमान महकमों के साथ साथ पर्यटन व सांस्कृतिक मामलों का प्रभार भी देखेंगे। पीएसआईईसी के एक घाेटाले में नाम आने से विवादों में रही नीलिमा को भी कई महीनों के बाद पोस्टिंग मिली है। उन्हें कृषि विभाग के कमिश्नर पद पर लगाया गया है। पंचायत चुनाव में विभाग प्रमुख डीके तिवारी के साथ साथ विभाग के डायरेक्टर रहे गुरप्रीत सिंह खैहरा को भी आखिर छह महीने बाद पोस्टिंग मिल गई है। उन्हें स्टेट ट्रांसपोर्ट विभाग का डायरेक्टर लगाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएम भगवंत मान के साथ वित्त आयोग की बैठक : केंद्र से मांगा 132247 करोड़ का पैकेज, फसल विविधीकरण और उद्योग का उठाया मुद्दा

चंडीगढ़ : 16वें वित्त आयोग ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ बैठक की है। बैठक में सीएम ने पंजाब के कई मुद्दों को गंभीरता से लिया। फसल विविधीकरण, गिरते भूजल स्तर और उद्योग...
article-image
पंजाब

मैगा रोजगार मेले में 458 नौजवानों ने की शिरकत 239 को मिला रोजगार: अपनीत रियात

इंटरनेशनल ट्रैक्टर्ज लिमिटेड के सहयोग से लगाए गए रोजगार मेले के प्रति नौजवानों में दिखा खासा उत्साह होशियारपुर : जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो की ओर से सोनालिका ट्रैक्टर्ज लिमिटेड में भर्ती के लिए...
article-image
पंजाब

15 वर्षीय  लड़की की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नारी निकेतन भेजा : बाल विकास प्रोजेक्ट अधिकारी के हस्तक्षेप से रुका बाल विवाह 

होशियारपुर, 4 नवंबर: होशियारपुर-1 की बाल विकास प्रोजेक्ट अधिकारी-कम-बाल विवाह रोकथाम अधिकारी रविंदर कौर ने बताया कि 30 अक्टूबर 2024 को एक बाल विवाह का मामला उनके संज्ञान में आया।  इस मामले में 15...
article-image
पंजाब

CM HANDS OVER CHEQUES OF

REITERATES COMMITMENT OF THE STATE GOVERNMENT TO SAFEGUARD THE INTERESTS OF THE COPS Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/March 2 : Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann on Sunday handed over cheques of financial assistance worth Rs 1...
Translate »
error: Content is protected !!