हिमाचली युवाओं को विदेशों में भी नौकरी दिलाएगी सरकार : मुख्यमंत्री सुक्खू

by

सीएम सुक्खू ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कांस्टेबल के 1226 पद भरने की प्रक्रिया में तेजी लाएं
एएम नाथ। शिमला
हिमाचली युवाओं के लिए विदेशों में नौकरी के अवसर तलाशने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को शिमला में प्रशासनिक सचिवों की साप्ताहिक बैठक में हर माह के अंतिम दो दिनों में राजस्व और लोक अदालत आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने श्रम एवं रोजगार विभाग को हिमाचली युवाओं के लिए विदेशों में नौकरी के अवसर तलाशने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नियोक्ताओं की सुविधा के लिए कुशल जनशक्ति से संबंधित पूर्ण डाटा डिजिटिलाइज करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस्राइल और स्कैंडिनेवियन देशों में मेडिकल और नर्सिंग स्टाफ की मांग बढ़ गई है। पर्यटन एवं स्थानीय लोगों की सुविधा के दृष्टिगत रोपवे स्थापित करने के लिए अतिरिक्त स्थल चिह्नित किए जाएं। सुक्खू ने कहा कि बिजली महादेव रोपवे निर्माण के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं और यह परियोजना अनूठी होगी।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को शिमला में प्रशासनिक सचिवों की साप्ताहिक बैठक में हर माह के अंतिम दो दिनों में राजस्व और लोक अदालत आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। अदालतों में अब तक इंतकाल के 65,000 से अधिक और तकसीम के 4,000 से अधिक लंबित मामलों का निपटारा किया जा चुका है। राजीव गांधी स्टार्टअप योजना के तहत सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने के साथ-साथ मत्स्य पालन के लिए भी वित्तीय सहायता दी जाएगी। वन विभाग में वन मित्रों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है और अगले महीने के पहले सप्ताह से शारीरिक परीक्षण भी शुरू हो जाएगा।
पुलिस विभाग में पुलिस कांस्टेबल के 1226 पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं, शिमला शहर के सर्कुलर रोड पर यातायात के सुचारु संचालन के लिए सभी बाधाओं को दूर करने के निर्देश भी दिए। ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। ई-वाहनों से भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटल परिसरों में ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, प्रधान सचिव भरत खेड़ा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

ई-टैक्सी खरीदने पर 50 प्रतिशत सब्सिडी
सुक्खू ने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्टअप योजना शुरू की है। इसके पहले चरण में ई-टैक्सी परमिट जारी करने के अलावा ई-टैक्सी खरीदने पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। महत्त्वाकांक्षी योजना में अब तक 1221 आवेदकों ने रुचि दिखाई है।

स्टार्ट-अप और नए उद्योगों को बढ़ावा दे रही सरकार : हर्षवर्धन

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की मौजूदगी में उद्योग विभाग ने सचिवालय में भारतीय प्रबंधन संस्थान सिरमौर तथा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में नए इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए। निदेशक उद्योग विभाग राकेश प्रजापति ने सरकार की ओर से एमओयू पर हस्ताक्षरित किए। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्टार्ट-अप को सभी प्रकार की सुविधाएं एवं सहयोग उपलब्ध करवाने के लिए नए इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। इससे प्रदेश में औद्योगिकीकरण के विस्तार के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। प्रदेश में इन्क्यूबेशन केंद्रों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक उद्योग रमेश वर्मा और दीपिका, भारतीय प्रबंधन संस्थान सिरमौर के निदेशक प्रफुल्ला अग्निहोत्री, संस्थान के इन्क्यूबेशन केन्द्र प्रमुख डॉ. मोहिता शर्मा, निदेशक एम्स डॉ. वीर सिंह नेगी, उप-चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रांत कंवर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सचिवालय कर्मचारी संगठन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री : सरकार की नीतियों-कार्यक्रमों को कार्यान्वित करने में कर्मचारियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

शिमला : हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को धरातल पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित : चम्बी में क्षतिग्रस्त दुकानों को मिलेगा उचित मुआवजा: केवल पठानिया*

आपदा प्रभावितों को त्वरित राहत के लिए राजस्व विभाग को निर्देश एएम नाथ। धर्मशाला, 21 जुलाई। विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज सोमवार को विधानसभा परिसर तपोवन में शाहपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंच को दिया धक्का , खौलते पानी में गिरा और मौत : देहरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कांगड़ा : देहरा के नारी गांव में मुंडन कार्यक्रम में कहासुनी के बाद व्यक्ति को धक्का दे दिया, जिससे वह गर्म पानी के पतीले में जा गिरा। देहरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

निषाद की सफलता पर सबको नाज : पेरिस पैरालंपिक में ऊना के लाल निषाद का कमाल, ऊंची कूद में रजत पदक जीत कर रचा इतिहास

सीएम-डिप्टी सीएम ने दी बधाई रोहित भदसाली।  ऊना, 2 सितंबर। पेरिस में आयोजित पैरालंपिक खेलों में ऊना जिले के अंब क्षेत्र के निषाद कुमार ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। ऊंची...
Translate »
error: Content is protected !!