प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करे शिक्षा विभाग: मुख्यमंत्री

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाआंे में प्रधानाचार्य के पदों पर पदोन्नति के लिए प्रक्रिया अतिशीघ्र पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी कल्याण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता सूची में शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारी प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उन्हें समय पर लाभ प्रदान करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में अनेक सकारात्मक बदलाव ला रही है ताकि छात्रों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि शिक्षक सरकार के इस ध्येय को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता संभालने के उपरान्त शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करने के साथ-साथ छात्रों के विकास के लिए अनेक नवोन्मेषी पहल की हैं, जिनके फलस्वरूप राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की सराहना की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एरोगेंट और पेशे के काबिल नहीं’..IGMC में मरीज से मारपीट के आरोपी डॉक्टर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा खुलासा : पहले भी आ चुकी हैं शिकायतें

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के साथ मारपीट मामले में विवाद फिलहाल, थमा नहीं है. इस मामले में परिजन और अन्य लोग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र को SIR का नोटिस, मचा बवाल : चुनाव आयोग ने बता दी वजह

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची की SIR की प्रक्रिया के तहत सुनवाई हो रही है. सुनवाई को लेकर कई विवाद पैदा हुए हैं. क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी से लेकर सांसद देव को सुनवाई के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

व्यक्तिगत लाभ के लिए कांग्रेस ने बार-बार लोगों के साथ किया विश्वासघात : जेपी नड्डा

नई दिल्ली, 17 अगस्त । कर्नाटक के मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) में कथित स्थल घोटाले काे लेकर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर से नवनिर्वाचित विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने की विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। शिमला :  हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की।  कैप्टन रणजीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!