पर्यटन होटलों को मिली गोल्फ कार्ट की सौगात…. आर.एस. बाली ने किया शुभारंभ

by

एएम नाथ । धर्मशाला, 24 जनवरी । हिमाचल प्रदेश के चार पर्यटन होटलों को गोल्फ कार्ट की सुविधा प्रदान की गई है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने शनिवार को पालमपुर स्थित टूरिज्म होटल से गोल्फ कार्ट को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

आर.एस. बाली ने खज्जियार, चायल और कसौली स्थित पर्यटन होटलों के लिए भी गोल्फ कार्ट की सुविधा प्रदान की, जिनका शुभारंभ उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया।

इस अवसर पर बाली ने कहा कि पर्यटन होटलों में गोल्फ कार्ट की सुविधा उपलब्ध होने से यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी तथा पर्यटन निगम के होटल पहले से अधिक आकर्षक बनेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई निजी होटलों में इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं, ऐसे में पर्यटन निगम के होटलों में गोल्फ कार्ट की शुरुआत पर्यटकों को आकर्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने बिना शिक्षक 350 स्कूल और 1 शिखक के सहारे 3,400 स्कूल छोड़े : रोहित ठाकुर

रोहित भदसाली । शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा सरकार जब प्रदेश की सत्ता से बाहर गई तो 350 स्कूल बिना शिक्षक और 3,400 स्कूल 1 शिक्षक के सहारे चल...
हिमाचल प्रदेश

भाषा अध्यापकों के 3 पदों के लिए काउंसलिंग 16 मार्च को

ऊना 8 मार्च: प्रारंभिक शिक्षा विभाग में भाषा अध्यापकों के 3 पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे, जिनमें एससी की बीपीएल श्रेणी के लिए एक पद 31.12.2008 बैच, एसटी की अनारक्षित श्रेणी के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोलन बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे से रैगिंग, श्री अकाल तख्त साहिब सख्त; प्रिंसिपल बदलने के निर्देश

जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने स्कूल प्रशासन पर उठाए सवाल, प्रिंसिपल बदलने के निर्देश सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के एक बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के साथ कथित रैगिंग का मामला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत सत्ती ने खानपुर में किया विकास कार्यों का निरीक्षण, जन समस्याएं भी सुनीं

ऊना – छठे राज्य वितायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत खानपुर का दौरा किया और विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। इस मौके...
Translate »
error: Content is protected !!