एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत सत्ती ने खानपुर में किया विकास कार्यों का निरीक्षण, जन समस्याएं भी सुनीं

by
ऊना – छठे राज्य वितायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत खानपुर का दौरा किया और विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश दिए।
सतपाल सिंह सत्ती ने इस दौरान दिलीप चंद के घर से शमशान घाट तक 90 लाख रुपये से निर्मित रास्ते का विधिवित शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 19 नवंबर को अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान इस रास्ते का उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा कि मोक्षधाम को जाने वाले इस मार्ग को पक्का करने की स्थानीय लोगों ने मांग उठाई थी क्योंकि बरसात के दिनों में जल ठहराव व भराव के कारण लोगों को आवाजाही में असुविधा का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि इस रास्ते को सीमेंट-कंक्रीट से पक्का करके जनता के समर्पित किया गया है।
सत्ती ने कहा कि सड़क एक बुनियादी आवश्यकता है। बेहतर और सुदृढ़ सड़कों से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा होती है। सड़क नेटवर्क को प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऊना विकास खंड के सभी सड़कों को डबल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लिंक रोड़ चड़तगढ़-खानपुर की 22.40 लाख से मैटलिंग व टारिंग की गई है। रायपुर बाड़े से खानपुर मंदिर से चौधरियां मोहल्ला छतरपुर ढाडा तक के मार्ग को 45 लाख रुपये से चौड़ा व स्तरोन्नत किया गया है। ऊना-संतोषगढ़-अजौली सड़क के स्तरोन्नयन कार्य पर लगभग 12 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। ऊना-अजोली रोड़ से चड़तगढ़ उप्परली रोड को 2.18 करोड़ से अपग्रेड किया गया है। उन्होंने कहा कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला खानपुर की चारदीवारी का कार्य भी प्रगति जिस पर लगभग 5.50 लाख रुपये खर्च होंगे।
सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान खानपुर में 183 लाभार्थियों को पैन्शन, 314 परिवारों को हर घर को नल से जल के तहत पेयजल आपूर्ति, 75 घरों को निशुल्क रसोई गैस के कनैक्शन, 10 लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए आर्थिक सहायता, 8 पात्र बेटियों को शगुन योजना के तहत 51-51 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के माध्यम से भी जरुरतमंद 20 परिवारों को बेटियों की शादी के लिए 15-15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिना आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पैन्शन की आयु को घटाकर 60 वर्ष किया है, जिसके लिए खानपुर के 60 पैन्शन के मामलों को स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, खादी बोर्ड के निदेशक सागर दत्त भारद्वाज, खानपुर की प्रधान रेखा कुमारी, वार्ड सदस्य तारो देवी, प्रवीण कुमारी व देवराज, बाबा रविन्द्र दास, युवा मोर्चा प्रधान सतीश कुमार, कश्मीरी लाल, दिलबाग सिंह, एक्सईन राजेश, हरमेश प्रभाकर सहित अन्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में उत्साह, उमंग व हर्षोल्लास से मनाया गया जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह

एएम नाथ। मंडी   :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ0 (कर्नल) धनी राम शांडिल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज स्वास्थ्य क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने को प्रभावी कदम उठा रही प्रदेश सरकारः डॉ. शांडिल...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के नेता भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं तो कई कांग्रेस नेता कांग्रेस छोड़ो अभियान पर : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

ऊना विधानसभा क्षेत्र के लिए 200 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण ऊना : मुख्यमंत्री ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के लिए 200 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए ग्राम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में चार नई रेलवे परियोजनाओं पर खर्च होंगे 13,168 करोड़ : रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव

धर्मशाला ; 10 अगस्त । केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा न कर पाने की बजह से राज्य में रेलवे लाइनों के निर्माण की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CISF महिला कांस्टेबल के खिलाफ IPC की धारा 323 और धारा 341 के तहत FIR दर्ज : दोनों जमानती धाराएं, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी के बाद से हंगामा मचा हुआ है।इस मामले में आरोपी CISF कांस्टेबल के खिलाफ FIR दर्ज कर...
Translate »
error: Content is protected !!