मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उपसमिति में लगाएगी पता कैसे आर्थिक संसाधन जुटा सकती सरकार

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में राजस्व संसाधनों को जुटाने के लिए मंत्रिमंडलीय उपसमिति गठित की गई है। समिति में कृषि मंत्री चंद्र कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और टीसीपी मंत्री राजेश धर्माणी सदस्य तथा सलाहकार योजना डॉ. बासु सूद सदस्य सचिव होंगे।

इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी गई है। हालांकि इस बारे गजट में प्रकाशित अधिसूचना चौंकाने वाली है, क्योंकि मंत्रिमंडलीय उपसमिति से गत 15 जुलाई, 2024 तक रिपोर्ट देने को कहा गया है। हैरानी इस बात की है कि अभी तक मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक ही नहीं हुई है। इसके बावजूद बैक डेट में रिपोर्ट देने की बात कही गई है। उल्लेखनीय है कि मंत्रिमंडलीय उपसमिति को यह रिपोर्ट देनी है कि सरकार कैसे आर्थिक संसाधन जुटा सकती है तथा कहां पर सरकारी खर्च में कटौती की जा सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के समय में भी इस तरह की मंत्रिमंडलीय उपसमिति गठित की गई थी।

कर्मचारी महासंघ सीएम से मिला : हायर ग्रेड-पे के लाभ से वंचित प्रदेश के कर्मचारियों ने हिमाचल प्रदेश उच्च वेतनमान वंचित कर्मचारी महासंघ गठित किया है। सुरेंद्र नड्डा की अध्यक्षता वाले इस महासंघ के महासचिव रविंद्र शर्मा है। महासंघ ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात करके पूर्व भाजपा सरकार के समय हायर ग्रेड-पे से वंचित रहने संबंधी वेतन विसंगति को दुरुस्त करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार इस बार उचित कार्रवाई करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

11 सितंबर को कमेटी हॉल बनीखेत में आयोजित होने वाले परिसर साक्षात्कार रद्द : शेष शैड्यूल में नहीं किया गया कोई बदलाव – अरविंद सिंह चौहान

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01899- 222209 पर करें संपर्क एएम नाथ। चंबा जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 11 सितंबर को कमेटी हॉल बनीखेत में आयोजित होने वाले परिसर साक्षात्कार को प्रशासनिक कारणों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीपीएल कार्ड – हिमाचल के इन लोगों से छिन जाएगा : नवंबर में बीपीएल परिवारों की होगी समीक्षा

रोहित भदसाली।  शिमला। हिमाचल में  वर्षों से गरीबी रेखा से नीचे  की सूची में शामिल परिवार बाहर होंगे। नवंबर में पंचायतों में होने वाली ग्रामसभा की बैठक में बीपीएल परिवारों की समीक्षा होगी।  इसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 करोड़ रिश्वत के आरोपों पर डॉ. गुरप्रीत कौर का कानूनी नोटिस….. 24 घंटे में माफी की मांग : जस्टिस रंजीत सिंह बोले- मुझे डर नहीं, कोर्ट में रखेंगे तथ्य

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने रेप केस दबाने के बदले 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपों को लेकर रिटायर्ड जस्टिस रंजीत सिंह को कानूनी नोटिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार के 2 नए मंत्रियों को आवंटित हुए विभाग : धर्माणी को टेक्निकल एजुकेशन व गोमा को मिला आयुष और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय 

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल के दो नए मंत्रियों को विभाग आवंटन हो गए हैं। राजेश धर्माणी को टेक्निकल एजुकेशन, वोकेशनल और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। यादविंदर गोमा को आयुष...
Translate »
error: Content is protected !!