बाबा बालकनाथ मंदिर में रोपवे के निर्माण की तैयारी : 520 मीटर लंबे इस रोपवे के निर्माण पर 65 करोड़ की रकम खर्च होगी

by

एएम नाथ। शिमला, 21 जुलाई : उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालकनाथ मंदिर में रोपवे निर्माण की योजना धरातल पर उतारना शुरू हो गई ह। सुक्खू सरकार बाबा बालकनाथ मंदिर व टैक्सी पार्किंग को रोपवे से जोड़ेगी।  520 मीटर लंबे इस रोपवे के निर्माण पर 65 करोड़ की रकम खर्च होगी।

रोपवे के निर्माण से मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले दर्शनार्थियों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में कहा कि प्रदेश सरकार ने जिला हमीरपुर के दियोटसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर के बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर एक प्राचीन पवित्र स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। इसके अपग्रेडेशन से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस क्षेत्र में भीड़भाड़ को कम करने और श्रद्धालुओं को निर्बाध एवं सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए मंदिर में रोपवे स्थापित करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि यह मंदिर पहाड़ी के ऊपर स्थित है और वर्तमान में नवरात्रि और अन्य महत्वपूर्ण पावन अवसरों पर यहां पर भारी भीड़ उमड़ती है जिसके कारण लाखों श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ता है। रोपवे के निर्माण से इस समस्या को कम करने और श्रद्धालुओं को सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोपवे के निर्माण से बाबा बालकनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि होगी। वर्तमान में यहां टैक्सी पार्किंग से मंदिर तक पहुंचने के लिए सिंगल सडक़ है लेकिन रोपवे के निर्माण से श्रद्धालुओं को यात्रा करने का वैकल्पिक मार्ग मिलेगा और यह सफर उनके लिए अविस्मरणीय होगा। प्रदेश सरकार की इस परियोजना से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित होने के साथ-साथ क्षेत्र की आर्थिकी भी सृदृढ़ होगी।

यहां भी तैयारी :   सरकार की ऊना जिला में बाबा मायादास भवन से चिंतपूर्णी मंदिर तक भी रोप-वे बनाने की योजना बनाई है। इसके अलावा पालमपुर-थातरी-चुंज के मध्य भी रोपवे बनाया जाएगा। इन तमाम रोपवे का निर्माण पीपीपी आधार पर होगा। रोपवे एवं रैपिड ट्रांसपोर्ट निगम ने इन तमाम रोप-वे के निर्माण की तैयारी कर ली है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बस्ती सांसिया (देनोवाल खुर्द) में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप में 200 के करीब लोगों के लगाई गई वैक्सीनेशन

गढ़शंकर : कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए यहां पूरे देश में कोरोना वैक्सीनेशन मुहिम पूरे जोरों पर चल रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुसार एस.एम.ओ पोसी डॉ रघुवीर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए राज्य सरकार उठा रही आवश्यक कदम : कुलदीप पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उच्च विद्यालय ढलोग के मेधावी विद्यार्थी किए पुरस्कृत 40 लाख 53 हजार की धनराशि से नवनिर्मित अतिरिक्त स्कूल भवन का किया लोकार्पण एएम नाथ। चंबा, (बनीखेत) : विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टॉयलेट टैक्स के बाद अब ‘खेल-खिलाड़ी टैक्स योजना’ लाई है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

खेलों को सरकार द्वारा प्रोत्साहित किया जाता है उस टैक्स नहीं लगाया जाता,  अब खेल के मैदान और खेलों के समान पर टैक्स लेना चाहती है सरकार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ही उठा रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री 8 सितम्बर को करेंगे विभिन्न योजनाओं के उद्धघाटन व शिलान्यास

ऊना, 6 सितम्बर – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दो दिवसीय ऊना जिला के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुकेश अग्निहोत्री 8 सितम्बर को प्रातः 9 बजे हरोली...
Translate »
error: Content is protected !!