नशा मुक्त ऊना अभियान में मेंटर टीचर कि कार्यशाला का शुभारंभ : शिक्षक अब मेंटर टीचर बनकर स्कूली छात्रों को सिखाएगें लाईफ स्किल के गुर

by
ऊना, 8 अगस्त – ऊना के शिक्षक टीचर अब मेंटर बनकर स्कूली छात्रों को नशे से बचाने साथ-साथ लाईफ स्किल के गुर सिखाएगें। इसी कड़ी में नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत मेंटर टीचर का दो दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को शुरू हुआ। इस कार्यशाला में ऊना ब्लॉक के 56 स्कूलों से आए मेंटर टीचरों ने भाग लिया।
कार्यशाला में मुख्य स्त्रोत विजय कुमार ने अध्यापकों से आहवान किया कि नशा मुक्त ऊना अभियान में उनकी भूमिका सबसे अहम है। स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुक्सानों से अवगत करवाना सबसे जरूरी है। क्योंकि इन युवाओं पर ही देश का भविष्य टिका हुआ है। जागरुकता की कमी के चलते यही वर्ग नशे का सबसे अधिक शिकार बनते हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम स्कूली स्तर पर ही मेंटर टीचर के माध्यम से जागरुकता कार्यक्रम चलाकर उन्हें इतना मजबूत बनाए कि वे नशे को न और जिंदगी को हां कह सके।
स्त्रोत निशिल शर्मा ने कार्यशाला में सेफ और अनसेफ टच ”से टू नो विषयों“ पर चर्चा करते हुए बताया कि विद्यार्थियों को स्कूल में हेल्दी फूड का महत्त्व बताने के साथ-साथ उन्हें मानसिक तौर पर इनता मज़बूत करना होगा कि वे हर परिस्थितियों का मजबूती से मुकाबला कर नशे व अन्य अवैध गतिविधियों को न कह सकें। इस कार्यशाला में सभी स्कूलों से एक-एक मेंटर टीचर को प्रशिक्षित किया जाएगा जो नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत स्कूल इंटरवेशन प्रोग्राम को स्कूलों में संचालित करेगें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत ब्रेही, पंचायत समिति मैहला तथा जिला परिषद चंबा की मतदाता सूची प्रकाशित

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत ब्रेही, पंचायत समिति मैहला तथा जिला परिषद चंबा से संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की प्रारूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए पुलिसकर्मियों को दिया प्रशिक्षण : आरटीओ बिलासपुर राजेश कौशल

बिलासपुर ,फरवरी :   बिलासपुर में परिवहन विभाग द्वारा सड़क हादसो को रोकने के लिए आईटीआई बिलासपुर के कैंपस में एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें जिला के पुलिस कर्मियों, परिवहन विभाग,लोक निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC जतिन लाल ने खाद्य आपूर्ति के गोदामों का किया औचक निरीक्षण

ऊना, 7 फरवरी – उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को जलग्रां स्थित भारतीय खाद्य आपूर्ति गोदाम व हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई गोदामों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम में दाल, चावल, चने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिवंगत प्रवीण शर्मा के परिजनों को बंधाया ढांढस

ऊना: 15 अगस्तः केंद्रीय सूचना-प्रसारण, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर आज दिवंगत पूर्व मंत्री एवं हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा के घर अंब पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। अनुराग ठाकुर धर्मशांति...
Translate »
error: Content is protected !!