गुरमेज सिंह संधू ऑल प्लेटफॉर्म्स जर्नलिस्ट्स फोरम के जम्मू कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष

by

चंडीगढ़,24अक्टूबर  : मजबूत शख्सियत के धनी गुरमेज सिंह संधू को ऑल प्लेटफॉर्म्स जर्नलिस्ट्स फोरम का जम्मू कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संधू हमेशा निष्पक्ष पत्रकारिता के पक्षधर रहे है और अपने इस ध्येय की निरंतर पालना के लिए उन्होंने अनेक चुनौतियों का सामना किया है।
जम्मू कश्मीर सीमावर्ती प्रदेश है और लगातार सीमापार आतंकवाद का सामना करता रहा है।संधू ने हर चुनौती का सामना किया और कभी अपनी पत्रकारिता को कमजोर नहीं होने दिया।फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि संधू के जुड़ने से फोरम के प्रेस की आजादी को व्यापक बनाने के मिशन को ताकत मिली है। संधू ने दैनिक जागरण अखबार से अपने करियर की शुरुआत की थी और तीस साल के पत्रकारिता के सफर में चैनलों के साथ काम करने के बाद अपना ही डिजिटल चैनल जेके न्यूज वायर नाम से चला रहे है। जेके न्यूज वायर जम्मू के मैदानों और कश्मीर की घाटी में अपनी निर्भीक पत्रकारिता के लिए लोकप्रिय है।
जादौन ने बताया कि संधू भारत के संविधान में प्रेस की पूर्ण स्वतंत्रता के प्रावधान किए जाने के समर्थक है।वे कहते है कि अभी भारतीय प्रेस अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के प्रावधान के तहत काम कर रही है।देश की मजबूती के लिए प्रेस को और अधिक आजादी दिए जाने की जरूरत है।संविधान में स्पष्ट प्रावधान होना चाहिए कि प्रेस को कोई रिपोर्ट प्रसारित या प्रकाशित करने से नहीं रोका जा सकेगा और पत्रकारों को तथ्य संग्रह से नहीं रोका जा सकेगा।पत्रकारों को सुविधाएं केंद्र सरकार के अधिनियम के तहत समूचे भारत में एक समान रूप से दी जाए।इन उद्देश्यों को लेकर फोरम अपने संघर्ष को बढ़ाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंतर्राष्ट्रीय डाक दिवस … सामाजिक तालमेल व संचार में डाक विभाग का अहम योगदान : खन्ना

डाक विभाग के अधिकारीयों को खन्ना ने किया सम्मानित होशियारपुर 9 अक्टूबर :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने अंतर्राष्ट्रीय डाक दिवस पर स्थानीय मुख्य डाक घर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नर्स ने 2 महीने के बच्चे के लिए जोखिम में डाली अपनी जान : नर्स ने उफनते नाले के ऊपर लगा दी थी छलांग

एएम नाथ । मंडी : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और उफनती नदियों के बीच एक नर्स की बहादुरी का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वैसे...
article-image
पंजाब

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव बीहड़ा कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन

गढ़शंकर। कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए यहां पूरे देश में टीकाकरण मुहिम पूरे जोरों पर चल रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार एस.एम.ओ पोसी डॉ रघुवीर सिंह की...
article-image
पंजाब

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा समेत 9 लोगों को 2 साल की सजा : घर में घुसकर की थी मारपीट

चंडीगढ़ :  पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा समेत 9 लोगों को 2 साल की सजा सुनाई गई है। मामला साल 2008 है, जिसमें अब 15 साल बाद सजा हुई है. जानकारी के अनुसार...
Translate »
error: Content is protected !!