गुरुद्वारा घागों गुरु की” में 34 सेवादारों ने किया रक्तदान

by

गढ़शंकर । गर्मी के मौसम में रक्त की बढ़ती मांग को देखते हुए गुरुद्वारा “घागों गुरु की” की प्रबंधक कमेटी की ओर से जत्थेदार जोगा सिंह (सरपंच हवेली) के नेतृत्व में प्रदीप कुमार और सुरेश विज एवं बीडीसी नवांशहर के तकनीकी सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बाबा सतनाम सिंह कारसेवा नोरा वालों ने अपने कर कमलों से किया और रक्तदाताओं को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मैडम अनुराधा ने अपने पति जतिंदर पाल और 34 रक्तदाता फ़रिश्तों के साथ रक्तदान किया। गौरतलब है कि दुनिया में यह सप्ताह रक्त समूहों के खोजी “लॉर्ड लैंडस्टीनर” के जन्मदिन को समर्पित किया गया है और विश्व स्तर पर रक्तदान शिविरों की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस वर्ष “रक्तदान के बीस वर्ष – धन्यवाद रक्तदाताओं” का जशन मनाकर इस दिन को मनाने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर डॉ. दयाल सरूप ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि भारत की जनसंख्या एक अरब चालीस करोड़ तक पहुंच गई है, लेकिन दुख की बात है कि स्वैच्छिक रक्तदाता एक प्रतिशत भी नहीं हैं, इसलिए मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर है। एक सर्वेक्षण के अनुसार, नियमित रक्तदाताओं से दिल का दौरा और कैंसर का खतरा 80 प्रतिशत तक कम हो जाता है। शिविर के दौरान आयोजन गुरुद्वारा समिति की ओर से रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। बी.डी.सी ब्लड सेंटर नवांशहर की तकनीकी टीम का नेतृत्व डॉ. दयाल सरूप ने किया जिसमें मलकियत सिंह सडोआ, राजीव भारद्वाज, भूपिंदर सिंह लंगडोआ, मैडम प्रियंका और संगत मौजूद थी। अंत में “खुंदानि फरिश्तितो-तुहाडा थन्यबाद” के नाहरों के साथ रकतदान कैंप समापन किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेयर सौरभ जोशी ने चंडीगढ़ प्रॉपर्टी शेयर होल्डर्स एसोसिएशन को संपत्ति संबंधी समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 27 जून: चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने आज सेक्टर-15 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित बैठक के दौरान चंडीगढ़ प्रॉपर्टी शेयर होल्डर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को उनकी संपत्ति संबंधी समस्याओं...
article-image
पंजाब

मेरी लड़ाई पंजाब के लिए जारी रहेगी. मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बोले कुलदीप धालीवाल

चंडीगढ़ : लुधियाना वेस्ट से विधायक संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाए जाने के बाद कुलदीप धालीवाल ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का...
article-image
पंजाब , समाचार

यह राजनीति नहीं, क्रांति है: पानी, नशा और भविष्य की लड़ाई पर सीएम भगवंत मान का युवाओं को संदेश : भगत सिंह से प्रेरणा, पंजाब के नौजवान अब बनेंगे बदलाव की मशाल : सीएम भगवंत मान

गढ़शंकर, 3 मई :  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज गढ़शंकर में आम आदमी पार्टी की तरफ से आयोजित यूथ क्लब लीडरशिप प्रोग्राम की अध्यक्षता करते हुए युवाओं को राष्ट्र हित में काम करने के...
Translate »
error: Content is protected !!