श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 12वां विशाल भंडारा 25 जून से शुरू

by

गढ़शंकर :  श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा स्थानीय निवासियों के सहयोग से 25 जून को होशियारपुर रोड पनास्प गोदाम के पास श्री अमरनाथ जी और अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए 12वां विशाल भंडारा लगाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रस्ट के चेयरमैन ठेकेदार कुलभूषण शौरी ने बताया कि 25 जून से शुरू होने वाले 12वें विशाल भंडारे का आज पोस्टर संस्था के सदस्यों की उपस्थिति में जारी किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग एवं संतों के आशीर्वाद से यह 12वां विशाल भंडारा 25 जून दिन मंगलवार से प्रारंभ हो रहा है, जो शिव इच्छा तक चलेगा। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि समूह लंगर कमेटी के सेवादारों द्वारा श्रद्धालुओं की हर सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से इस महायज्ञ में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस मौके पर उपरोक्त के अलावा योगराज गंभीर, विनोद प्रभाकर, अजय अग्निहोत्री, राजीव अरोड़ा, वनीत लब और पंडित आशीष मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

महिलाओ से पर्स झपटने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर । गांव डोंगरपुर के निकट स्कूटी सवार महिलाओ से दो बाइक सवार युवक पर्स छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने महिला के ब्यानों पर मामला दर्ज कर लिया है। गांव भंमियां की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शाहपुर के घाटे में श्रद्धालुओं को ले जा रही अनियंत्रिंत होकर महिंद्रा पिकअप पलटी : तीन गंभीर घायलों समेत 14 घायल

गढ़शंकर :  गढ़शंकर-नंगल पर शाहपुर घाटे में पहाड़ियों के बीच श्री खुरालगढ़ साहिब से नतमस्तक होकर आ रहे श्री फतेहगढ साहिब के श्रध्दालुओं से भरी  महिंद्रा पिकअप के अनियंत्रित होकर पलटने से 14 श्रद्धालू...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेज नाहन की 19 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में सिक्योरिटी गार्ड निलंबित

एएम नाथ । नाहन : मेडिकल काॅलेज नाहन में  एक सिक्योरिटी गार्ड पर 19 छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप लगने के बाद मेडिकल काॅलेज प्रबंधन ने सिक्योरिटी गार्ड को निलंबित कर दिया है।...
article-image
पंजाब

23 साल पुराने जहरीला पदार्थ देकर हत्या के मामले में पत्नी बरी, हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा की रद्द

अदालत ने कहा- मौत जहर से हुई, लेकिन यह साबित नहीं कर सका अभियोजन कि जहर पत्नी ने ही दिया था चंडीगढ़। करीब 23 साल पुराने जहरीला पदार्थ देकर पति की हत्या करने के...
Translate »
error: Content is protected !!