शादी समारोह में चोरों का तांडव : 12 गाड़ियों के शीशे तोड़कर लाखों की नकदी-गहने चोरी

by

राजपुरा। राजपुरा के साथ लगते गांव खेड़ी गंडिया के पास स्थित एम्बिशन पैलेस के बाहर बीती रात चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शादी समारोह के दौरान पैलेस की पार्किंग में खड़ी 11 से 12 गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरों ने अंदर से लाखों रुपये की नकदी, सोने के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

हैरानी की बात यह है कि वारदात वाली जगह स्थानीय थाने से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले भी इसी स्थान पर एक कार का शीशा तोड़कर शादी समारोह में आया कीमती सामान चोरी किया गया था। उस मामले में भी पुलिस अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है।

20-25 सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी में वारदात

चश्मदीदों के अनुसार गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था के लिए पैलेस के बाहर 20 से 25 सुरक्षा गार्ड तैनात थे। इसके बावजूद एक साथ इतनी गाड़ियों के शीशे टूटने और चोरी की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

थाना खेड़ी गंडिया के प्रभारी जरनैल सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के युवाओं को गुमराह करने वाली ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ सीरीज पर तुरंत रोक लगे : सुखजिंदर रंधावा

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कुख्यात गैंगस्टर पर आधारित प्रस्तावित टैलीविजन सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ को पंजाब और देश के युवाओं के लिए खतरनाक बताया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

11 IAS, 2 IPS, 1 IFS और 1 IRS अधिकारी जांच के घेरे में…..सिविल सेवा परीक्षा में फर्जी सर्टिफिकेट घोटाला उजागर!

 नई दिल्ली।  भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में फर्जी आरक्षण प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल को लेकर बड़ा कदम उठाया है. यह कार्रवाई एक विस्तृत शिकायत के बाद...
article-image
पंजाब

अमृतसर में ASI पर फायरिंग की TTH ने ली जिम्मेदारी : ‘ऑपरेशन नूर’ के तहत हमला करने का दावा

 पुलिस ने टारगेट किलिंग की बात से किया था इनकार, भाभी से विवाद समेत कई एंगल से जांच अमृतसर, 6 अक्तूबर। अमृतसर में ड्यूटी से घर लौट रहे GRP में तैनात ASI सुखचैन सिंह...
article-image
पंजाब

पिछले चार सालों के दौरान कंडी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कराए गए विकास कार्य : डॉ. रवजोत सिंह

ढोलवाहा में लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी की, 1000 फीट से ज्यादा लंबे रास्ते का निर्माण कर लोगों को समर्पित किया गांव कूकानेट और देहरियां की पंचायतों को विकास...
Translate »
error: Content is protected !!