फिरोजपुर गर्ल्स स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने पूरे परिसर को खंगाला

by

फिरोजपुर। शहर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वीरवार को स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गई। स्कूल प्रिंसिपल राजेश मेहता को ईमेल के जरिए धमकी मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत उच्च अधिकारियों और पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की विभिन्न टीमें स्कूल पहुंचीं और विद्यार्थियों को एहतियातन स्कूल मैदान में बैठाकर पूरे परिसर की गहन तलाशी ली। पुलिस ने कक्षाओं, कमरों और परिसर के अन्य हिस्सों की जांच की।

तलाशी में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

पुलिस के तलाशी अभियान के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। जांच पूरी होने के बाद स्कूल में स्थिति सामान्य रही और शैक्षणिक गतिविधियां नियमित रूप से जारी रहीं।

प्रिंसिपल राजेश मेहता ने बताया कि धमकी भरा ईमेल मिलते ही पुलिस और संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रयात इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी और लैमरिन स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी, पंजाब के प्रतिष्ठित संस्थानों, रयात इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी और लैमरिन स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, रेलमाजरा ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया। इस...
article-image
पंजाब

पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट और सिंडिकेट भंग करने का केंद्र सरकार का फैसला संविधान के खिलाफ है – मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़ :पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट भंग किए जाने के फैसले को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इस निर्णय को “गैर-संवैधानिक और पंजाब विरोधी” करार...
article-image
पंजाब

ड्रग्स पर युद्ध” के अंतर्गत शिक्षकों और व्याख्याताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण गढ़शंकर के स्कूल आफ एमिनेंस में शुरू

गढ़शंकर : जिला शिक्षा अधिकारी ललिता अरोड़ा के नेतृत्व में जिला होशियारपुर के ब्लॉक गढ़शंकर-1 और 2 के सरकारी हाई स्कूलों के 9वीं और 10वीं कक्षा और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के 11वीं से...
article-image
पंजाब

हीर मार्केट के दुकानदारों ने शहादत को समर्पित दूध व बिस्कुट का लंगर लगाया

सैला खुर्द , 29 दिसम्बर: स्थानीय शहर के कस्बा सैला खुर्द में हीर मार्केट के दुकानदारों ने माता गुजरी और साहिबजादों की शहादत को समर्पित राहगीरों के लिए गर्म दूध और बिस्कुट का लंगर...
Translate »
error: Content is protected !!