गुरुद्वारा चुनाव आयोग से शिरोमणि अकाली दल कल मिलेगा : कई जगह पर बनाई गई है बोगस सूचियां, वोटर सूचियों में कई स्तर पर खामियां

by

चंडीगढ़ :  शिरोमणि अकाली दल के चंडीगढ़ मुख्यालय में आज  SGPC मेंबरों की मीटिंग हुई। मीटिंग में पार्टी के पूर्व प्रधान व सीनियर नेता सुखबीर सिंह बादल व एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इस माौके मीडिया से बातचीत में कहा कि एसजीपीसी मतदाता सूची में भारी त्रुटियां है। कई अन्य धर्मों के लोगों की भी वोट बनाई गई। इस मामले को कल गुरुद्वारा चुनाव आयोग के समक्ष उठाया जाएगा।

यह मीटिंग करीब 12 बजे से करीब सवा दो बजे तक चली। मीटिंग के बाद दलजीत चीमा ने कहा कि आज की बैठक का मुख्य एजेंडा एसजीपीसी वोटर सूचियों में गड़बड़ी थी। कई स्थानों पर अभी तक वोटर सूची ही नहीं प्रदान की गई है। हमें तो आयोग से मांग करेंगे आपत्तियां दर्ज करवाने की डेट बढ़ाई जाए।  बड़े स्तर पर वोटर सूची में धांधली हुई है। कई कई स्थानों पर पूरे पूरे गांव की वोटें गायब हैं जिसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के लोगों पर गड़बड़ी के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर बोगस और अतिरिक्त वोटें बनाई गई हैं। कल गुरुद्वारा चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे।  शिरोमणि अकाली दल की मेंबरशिप ड्राइव को लेकर भी ड्यूटियां लगाई गई हैं ।दलजीत चीमा ने गुरप्रताप बडाला के बयान पर कहा कि हमारी तरफ से ड्यूटियां लगाई गई हैं। सभी को इकठ्ठे होने की अपील की । दलजीत चीमा ने कहा कि विरोधी गुट के पीछे जो काम कर रहा है वो विरोधी गुट को टिकने नहीं दे रहा है।

फर्जी वोट  धड़ल्ले से बने : एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि चीफ इलेक्शन कमीशन को 24 जनवरी को मिला जाएगा। बीएलओ की तरफ से जानकारी दी गई और धड़ाधड़ नाम भर दिए गए। उन लाेगों के नाम सूची में है, जो सिख भी नहीं है। फोटो का प्रोविजन नहीं दिया गया। एतराज जताने के लिए डेलिगेशन में पूर्व पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल, कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भून्दड़ और एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी व अन्य नेता होंगे

सदस्यता अभियान तेज :  शिरोमणि अकाली दल का सदस्यता अभियान 20 जनवरी से शुरू हो गया है। कई बड़े नेता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। सुखबीर सिंह बादल समेत कई बड़े नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ले ली है। अकाली दल ने 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या हिमाचल काग्रेस में खेला होगा : राजेंद्र राणा के बाद एक बार फिर सुधीर शर्मा ने दिखाए तेवर – सुधीर शर्मा ने एकस पर डाली पोस्ट स्वाभिमान से समझौता यानि पहचान का अंत

अजायब सिंह बोपाराय , एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश काग्रेस में बगावत के सुर लगातार तेज होते दिखाई दे रहे है। कल एमएलए राजेंद्र राणा के बाद आज धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना की केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से विशेष मुलाकात

पूर्व सांसद खन्ना ने बी.एन.एस. को बताया मजबूत कानून और तेज न्याय प्रणाली नई दिल्ली ।  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से विशेष मुलाकात की। इस मुलाकात...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

80 प्रतिशत रोजगार हिमाचलियों के लिए औद्योगिक इकाइयों में सुनिश्चित करेगी सरकारः उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

रोहित भदसाली। शिमला : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार सभी औद्योगिक, विद्युत और पर्यटन इकाइयों में हिमाचलियों को रोजगार सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!