गुरु तेग बहादुर की शहादत की भव्य झांकी : गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर दिखाई देगी

by

नई दिल्ली । हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को 350 वर्ष पूरे हो चुके हैं। 24 नवंबर 2025 को पूरे देश ने गुरु साहिब का शहीदी पर्व मनाया। गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत पर्व की झांकी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके कर्तव्यपथ पर दिखाई देगी।

केंद्र सरकार ने पंजाब के इस थीम को हरी झंडी दे दी है, जिस पर काम भी शुरू हो गया है। यह लगातार दूसरा वर्ष होगा जब पंजाब की झांकी कर्तव्यपथ पर दिखाई देगी। पिछले वर्ष पंजाब के सभ्याचार और बाबा फरीद के थीम पर बनाई गई झांकी दिखाई गई थी।

जानकारी के अनुसार झांकी को लेकर जब केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष थीम मांगा तब पंजाब में गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी पर्व मनाया जा रहा था। इसी थीम पर पंजाब सरकार की ओर से थीम दिया गया, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

चार दौर की बैठक और थोड़े-बहुत बदलाव के बाद पंजाब की झांकी को 26 जनवरी को कर्तव्यपथ पर निकालने की मंजूरी मिल गई है।

यह इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं क्योंकि गुरु साहिब के शहीदी पर्व पर बीते दिनों हरियाणा में आयोजन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि अगर गुरु तेग बहादुर नहीं होते तो न तो धर्म होता और न ही देश। सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि यह हमारे लिए बेहद गौरव की बात है, क्योंकि पूरे देश ने पिछले वर्ष ही शहीदी पर्व मनाया है।

बता दें कि 2017 से लेकर 2022 तक लगातार पंजाब की झांकियां राजपथ (अब बदला हुआ नाम कर्तव्यपथ) में दिखाई दी थीं। इन झांकियों में सबसे ज्यादा जो चर्चा का केंद्र बनी थी, वह थी लंगर प्रथा। गुरु अमरदास जी द्वारा शुरू की गई लंगर प्रथा की झांकी जब राजपथ पर निकली थी तो सभी ने इसे सराहा था। बता दें कि गुरु अमरदास जी सिखों के तीसरे गुरु थे।

2023 में जब पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किया गया था, तब इस पर खासी राजनीति हुई थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 3.26 मिनट का एक वीडियो अपने इंटरनेट मीडिया पर शेयर कर इसे पंजाब के शहीदों का अपमान बताया था। जिसके बाद इस पर खासी राजनीति हुई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल अवॉर्ड प्राप्त मीना चंदेल के ग्रीन हाउस का मंत्री राजेश धर्माणी ने किया

ग्राम पंचायत हीरापुर के गांव कसेह में पुष्प उत्पादन में नेशनल अवॉर्ड प्राप्त मीना चंदेल के ग्रीन हाउस का निरीक्षण तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री राजेश धर्माणी द्वारा किया गया। धर्मानी ने मीना चंदेल को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुटासनी में शूटिंग रेंज डेढ़ से दो सालों मे बनकर होगा तैयार : विक्रमादित्य सिंह ने कुफरी के नजदीक चियोग में आयोजित 29वी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

शिमला 15 जून – प्रदेश सरकार के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज कुफरी के समीप चियोग में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा : पंजाब की युवती को पुलिस ने पकड़ा;

एएम नाथ । शिमला : रोहड़ू बाजार में एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवती को पकड़ा है और गेस्ट हाउस के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माता नवाही देवी मेला विधिवत रूप से शुरू मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। सरकाघाट, 14 जून :  उपमण्डल सरकाघाट की ग्रांम पंचायत नवाही में माता नवाही देवी मेला पारंम्परिक शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया।  14 जून से 17 जून तक आयोजित होने वाले इस...
Translate »
error: Content is protected !!