नेशनल अवॉर्ड प्राप्त मीना चंदेल के ग्रीन हाउस का मंत्री राजेश धर्माणी ने किया

by
ग्राम पंचायत हीरापुर के गांव कसेह में पुष्प उत्पादन में नेशनल अवॉर्ड प्राप्त मीना चंदेल के ग्रीन हाउस का निरीक्षण तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री राजेश धर्माणी द्वारा किया गया। धर्मानी ने मीना चंदेल को नेशनल अवार्ड से समानित होने के लिए बधाइयां व शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा की प्रदेश तथा जिला बिलासपुर के लिए बड़े गौरव की बात है की एक महिला जो की जमीन किराए पर लेकर फूल उत्पादन में इतना बढ़िया कार्य कर रही है और आसपास के कई लोगों को रोजगार दे रही है। आज हमारे लिए यह एक बड़ी मिसाल है। मीना चंदेल को 8 दिसंबर 2023 को पूसा नई दिल्ली में पुष्प उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य करने के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। धर्मानी ने कहा की सरकार का इस साल का बजट कृषि उत्पादन व पुष्प उत्पादन में प्रदेश के महिलाओं , नौजवानों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करेगा । इस वर्ष के बजट का फोकस कृषि पर रहेगा यह हमारी सरकार की प्राथमिकता होगी और मुख्यमंत्री भी खुद एक किसान है वह किसानों की समस्याओं को समझते है।
मीना चंदेल ने कहा कि जिन महिलाओं नौजवानों के पास अपनी जमीन है वह जंगली पशुओं व जंगली जानवरों से परेशान है उन्हें ग्रीन हाउस लगाकर उसमें पुष्प उत्पादन या सब्जी उत्पादन का कार्य करना चाहिए ।सरकार युवाओं , महिलाओं की सहायता कर रही है इस क्षेत्र में भी अगर हम इसे कमर्शियल इंडस्ट्रियल स्केल पर करें तो हम कई लोगों को रोजगार दे सकते हैं और अपनी आर्थिक को व प्रदेश की आर्थिक की को भी मजबूत कर सकते है। उन्होंने कहा की जब मैं जमीन किराए पर लेकर इस कार्य को कर सकती हूं तो जिनके पास जमीन है और वह नौकरी की तलास में यहां वहां भटक रहे हैं उन्हें अपना स्वरोजगार अपने घर पर अपने गांव में ही करना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

62 की उम्र में कम एज के लड़को को डेट करती है महिला : हैरान करने वाला बताया कारण

नई दिल्ली  : कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती। प्यार जाति, धर्म, समुदाय, अमीर-गरीब का भेद न देखता है और न ही समझता है। लेकिन आज का प्यार अब उम्र और लिंग का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शशि थरूर ने कांग्रेस को हरवाया, अब राहुल दिखाएंगे बाहर का रास्ता? ..जानें केरल में क्या खिचड़ी पक रही

केरल के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे कांग्रेस के लिए खुशी और गम दोनों लेकर आए हैं। जहां एक तरफ राज्य भर में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने बढ़त बनाई है, वहीं दूसरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस और आयकर विभाग ने 7 करोड़ 85 लाख 51 हजार 662 रुपये की अवैध शराब, नकदी और आभूषण किए जब्त

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग भी लगातार एक्शन में नजर आ रहा है।राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया है कि राज्य आबकारी विभाग और पुलिस विभाग लगातार अवैध गतिविधियों पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी में सुरक्षा जागरूकता हेतु फायर मॉक ड्रिल का आयोजन

बीबीएन, 17 अप्रैल (तारा) : पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी परिसर में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु फायर मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन स्थानीय...
Translate »
error: Content is protected !!