आईटीआई जोगिन्दर नगर के अनुदेशक एनआईटी हमीरपुर में ले रहे हैं अल्प अवधि प्रशिक्षण : उन्नत शैक्षणिक प्रथाओं और शिक्षण उत्कृष्टता पर तकनीकी शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रायोजित है यह 5 दिवसीय प्रशिक्षण

by
जोगिन्दर नगर, 14 फरवरी: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जोगिन्दर नगर के अनुदेशक ‘उन्नत शैक्षणिक प्रथाओं और शिक्षण उत्कृष्टता’ विषय पर 5 दिवसीय अल्प अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम (एसटीटीपी) में भाग ले रहे हैं। 12 फरवरी से शुरू हुआ यह कार्यक्रम आगामी 16 फरवरी तक जारी रहेगा। इस अल्प अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभांरभ एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. एच.एम.सूर्यवंशी ने किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई जोगिन्दर नगर की प्रधानाचार्य इंजीनियर नवीन कुमारी ने बताया कि तकनीकी निदेशालय सुंदरनगर द्वारा प्रायोजित यह पांच दिवसीय अल्प अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम (एसटीटीपी) आईटीआई जोगिन्दर नगर के अनुदेशकों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एनआईटी हमीरपुर के विभिन्न विषय विशेषज्ञ अत्यधिक प्रासंगिक विषयों पर नवीनतम विकास संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ शैक्षणिक प्रथाओं और शिक्षण कौशल को बेहतर बनाने को लेकर प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस अल्प अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम (एसटीटीपी) का उद्देश्य अनुदेशकों के ज्ञान को उन्नत करना है तथा नवीनतम शिक्षण और संचार पद्धतियों से परिचित कराना है। इससे अनुदेशकों को आईटीआई में प्रशिक्षण हासिल करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को वर्तमान समय की जरूरतों के आधार पर गुणात्मक एवं आधुनिक शिक्षण प्रदान में मदद मिलेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीबीआई को जांच सौंपे सीएम, समय की यही मांग और नैतिकता का तकाजा : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाए मुख्यमंत्री को चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले की जांच सीबीआई को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों को 200 इलेक्ट्रिक स्प्रे पंप वितरित…. बैजनाथ के विकास को लेकर सांसद अनुराग शर्मा ने की कई घोषणाएं

92 करोड़ की पेयजल योजना, 60 करोड़ का विद्युत सब-स्टेशन और 28 करोड़ के बाईपास सहित विकास कार्यों की दी जानकारी एएम नाथ। बैजनाथ, 3 सितंबर। उपमंडल बैजनाथ की ग्राम पंचायत सेहल में प्रधानमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी में प्राकृतिक जौ की खरीद शुरू, 59 किसानों से 140 क्विंटल की खरीद

एएम नाथ।  चंबा (पांगी) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप राज्य सरकार ने चंबा जिला के पांगी उपमंडल में प्राकृतिक खेती से तैयार जौ की खरीद शुरू कर दी है। प्रदेश...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

6 लोगों की मौत : तीसा में सड़क से फिसलकर पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार

मरने वालों में एक ही परिवार के चार सदस्य सीएम सुखविंदर सिंह व विधानसभा अध्यक्ष ने जताया जताया‌ एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल में बीते कई दिनों से प्राकृतिक आपदा के साथ सड़क हादसे...
Translate »
error: Content is protected !!