गुरु नानक चैरिटेबल डिस्पेंसरी एवं लेबोरेटरी नरूड में संस्था द्वारा डायरेक्टर परमजीत सिंह पीसीएस को सम्मानित किया गया : हरविंदर सिंह खालसा अजनोहा

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जत्थेदार अकाली बाबा फूला सिंह जी, सिंह साहिब ज्ञानी गुरदयाल सिंह जी अजनोहा के पैतृक गांव अजनोहा इन महापुरुषों के क्षेत्र में प्रमुख संस्था है, गरीब दा मुंह, गुरु दी गोलक संस्था रजिस्टर्ड अजनोहा पिछले कई वर्षों से जन कल्याण के कार्य कर रही है। इस संबंधी जानकारी देते हुए संस्था के प्रमुख भाई हरविंदर सिंह खालसा अजनोहा ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी की असीम कृपा से संस्था द्वारा स्थानीय निवासियों और एनआरआई संगत के सहयोग से गांव नरूड में गुरु नानक चैरिटेबल डिस्पेंसरी और लैबोरेटरी चलाई जा रही है। गुरु नानक चैरिटेबल डिस्पेंसरी एवं लेबोरेटरी गांव नरूड में संस्था की पूरी टीम की ओर से डायरेक्टर स्कूल शिक्षा सेकेंडरी पंजाब परमजीत सिंह पीसीएस को सम्मानित किया गया। परमजीत सिंह जी ने कड़ी मेहनत और ईमानदारी से अत्यंत गरीबी से ऊपर उठकर काम किया, पहले क्लर्क के रूप में और फिर आज वे पंजाब सरकार में शिक्षा निदेशक स्कूल सेकेंडरी पंजाब के रूप में नौवें पद पर हैं। इस अवसर पर संस्था के प्रधान भाई हरविंदर सिंह खालसा अजनोहा, परमजीत सिंह पीसीएस, डा. दलजीत सिंह अजनोहा, डा. तरसेम सिंह, डा. रणजीत सिंह, डिस्पेंसरी व लैबोरेटरी इंचार्ज जतिंदर सिंह राणा खालसा मुखलियाना, मास्टर अमरीक सिंह, मास्टर शाम सिंह अजनोहा, लंबरदार परमजीत सिंह जलवेहड़ा, हरी सिंह भाम, बरिंदर सिंह बिंदर पंजोरा, प्रिंसिपल जगपाल सिंह, बलजीत सिंह बिल्ला अजनोहा, पंच गुरमीत सिंह अजनोहा, निर्मल सिंह नारूड, ओंकार सिंह खालसा , सूबेदार राम पाल अजनोहा, मास्टर हरबंस सिंह अजनोहा, सुखविंदर सिंह खालसा अजनोहा, मनप्रीत सिंह, हरमन सिंह खालसा नडालों, लैब टेक्नीशियन गुरप्रीत सिंह, तरलोचन सिंह अजनोहा आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब और एमफिवेंचर ने “सिस्टम डिज़ाइन में एआई” में विशेषज्ञता के साथ एक अग्रणी बी.टेक. कार्यक्रम शुरू करने के लिए परिवर्तनकारी की साझेदारी

लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब और एमफिवेंचर ने “सिस्टम डिज़ाइन में एआई” में विशेषज्ञता के साथ एक अग्रणी बी.टेक. कार्यक्रम शुरू करने के लिए परिवर्तनकारी साझेदारी की है। नौकरी के लिए तैयार स्नातक: एलटीएसयू...
article-image
पंजाब , हरियाणा

बीजेपी सरकार संकट में : तीन निर्दलीय विधायकों की ओर से समर्थन वापस लिए जाने के बाद सरकार अल्पमत में – शैलजा बोलीं- इस्तीफा दें नायब सैनी

हरियाणा में नायब सिंह सैनी की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार संकट में आ गई है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों की ओर से समर्थन वापस लिए जाने के बाद सरकार अल्पमत में आ गई...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौढ़ी ने ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंर्तगत लगाए कैंपों का लिया जायजा : कहा, पंजाब सरकार आम जनता की हर समस्या का समाधान करने के लिए वचनबद्ध

गढ़शंकर , 06 फरवरी: डिप्टी स्पीकर पंजाब जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने आज गढ़शंकर ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए कैंपों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब

मोहिंदर भगत ने ली विधायक पद की शपथ : पंजाब मंत्रालय में मिल सकती है जिम्मेदारी

चंडीगढ़। जालंधर वेस्ट सीट से चुनाव जीतने वाले आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने चंडीगढ़ में विधायक पद की शपथ ली। शपथ लेने से पहले मोहिंदर भगत ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से...
Translate »
error: Content is protected !!