श्री बाला जी मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से संपन्न

by

 

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : शहर के प्रसिद्ध श्री बाला जी संकट मोचन हनुमान मंदिर भीम नगर में बाला जी की भव्य और दिव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का पावन समारोह बड़े धूमधाम और श्रद्धा भाव से संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर पूरे मोहल्ले के निवासियों सहित दूर-दूर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की।

समारोह की शुरुआत भव्य शोभायात्रा से हुई, जिसमें भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के बीच बाला जी की प्रतिमा की प्रतिष्ठा की गई, जिससे माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से हवन, आरती और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर भक्तों के जयकारों से गूंज उठा और इस आयोजन ने सभी के मन में भक्ति की भावना को और प्रबल कर दिया।

इस पावन अवसर पर प्रधान अशोक कुमार शुक्ला, शत्रुघ्न सिंह, पंकज मिश्रा, रणधीर सिंह, राकेश सिंह, रंजन सिंह, रणजीत सिंह, ओकिंदर राय, पंकज, विश्वमित्र पांडेय, मुन्ना कुमार, प्रभु राय, विनय कुमार, दिनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासी उपस्थित रहे और इस आध्यात्मिक अनुष्ठान का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

मंदिर समिति और स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से यह भव्य आयोजन संभव हुआ। समापन के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती दी, बल्कि पूरे क्षेत्र में भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही : JN.1 COVID वैरिएंट के 63 मामले सामने आ चुके

नई दिल्ली  : भारत में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। 24 दिसंबर तक देश में JN.1 COVID वैरिएंट के 63 मामले सामने आ चुके...
article-image
पंजाब

ACP, SHO सस्पेंड : जालंधर में वरदान अस्पताल फायरिंग मामले में लापरवाही के आरोप

जालंधर :  मोता सिंह नगर इलाके में स्थित वरदान IVF सेंटर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। बता दें कि मॉडल टाऊन के ACP परमिंदर सिंह...
article-image
पंजाब

Rajni Hoists Indian Flag at

Wins 7 Medals Including 4 Golds; Honoured with Token of Appreciation by Seva Organization Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/August 3 Former Member of Parliament and Chairman of Seva Organization, Saila Khurd, Mr. Avinash Rai Khanna...
Translate »
error: Content is protected !!