गुरु ‘लाधो रे दिवस’ संबंधी कीर्तन दरबार में डिप्टी स्पीकर ने भरी हाजिरी : नौजवान पीढ़ी को धर्म व विरासत से जोडऩे के लिए पंजाब सरकार प्रयत्नशील: जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

by

दसूहा/होशियारपुर,28 अगस्त:
डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने दसूहा के गांव आलमपुर दाना मंडी में बाबा मक्खन शाह लुबाणा ‘गुरु लाधो रे’ दिवस संबंधी करवाए गए विशाल कीर्तन दरबार में हाजिरी भरी। इस मौके पर विधायक दसूहा एडवोकेट कर्मबीर सिंह घुम्मण, विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल, हलका इंचार्ज मुकेरियां प्रो. गुरध्यान सिंह मुल्तानी के अलावा अन्य गणमान्यों ने भी हाजिरी लगाई।
डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने इस मौके पर कहा कि हमें अपने गुरु साहिबान व अन्य महान शख्सियतों की ओर से बताए गए रास्ते पर चलने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि बाबा मक्खन शाह लुबाणा वह महान शख्सियत थे, जिन्होंने मानवता को सच्चे गुरु के दर्शन करवाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नौजवान पीढ़ी को अपने धर्म व विरासत से जोड़े रखने के लिए अहम प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी महान शख्सियतों के दिन जरुर मनाने चाहिए ताकि आने वाली पीढिय़ों को इस संबंधी जानकारी मिल सके। इस मौके पर विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण, विधायक जसवीर सिंह राजा गिल, जगमोहन सिंह बब्बू घुम्मण, ब्लाक अध्यक्ष दिलबाग सिंह गोरसियां के अलावा अन्य गणमान्यों ने संबोधित किया। इस दौरान अलग-अलग रागी व ढाडी जत्थों ने संगतों को कीर्तन व ढाडी वारों के माध्यम से गुरु चरणों के साथ जोड़ा, जिनमें बाबा हरभजन सिंह सोतला वाले, सोई ब्रदर्स मेहता का जत्था, ढाडी जत्था सरुप सिंह खडियाना आदि शामिल थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

युवक मेला मीठी यादें छोड़ते हुए हुआ संपन्न : युवक सेवाएं विभाग की ओर से दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां में करवाया गया जिला स्तरीय दो दिवसीय युवक मेला

राकेश शर्मा  : मुकेरियां, 12 जनवरी :  युवक सेवाएं विभाग होशियारपुर की ओर से दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां में करवाए जा रहे जिला स्तरीय दो दिवसीय युवक मेला मीठी यादें छोड़ता हुआ संपन्न हो...
article-image
पंजाब

मुलाजिम एवं पेंशनर्स संयुक्त फ्रंट ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी के कार्यालय समक्ष किया रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 7 जुलाई: पंजाब मुलाजिम एवं पेंशनर्स संयुक्त फ्रंट तथा संयुक्त मुलाजिम मंच के आह्वान पर मंगलवार को तहसील गढ़शंकर और जिला शहीद भगत सिंह नगर के सैकड़ों कर्मचारियों और पेंशनरों ने स्थानीय बिजली...
article-image
पंजाब

नशे ने छीना भाइयों का प्यार : बरनाला में बड़े भाई ने की छोटे भाई की बेरहमी से हत्या

बरनाला : जिले के पुलिस थाना धनौला के अंतर्गत आने वाले गांव कुब्बे के रहने वाले एक बड़े भाई द्वारा अपने छोटे भाई की गंडासे (धारदार हथियार) से बेरहमी से हत्या करने का मामला...
article-image
पंजाब

रोटरी आई बैंक और कॉर्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी अब तक 4165 लोगों की आंखों की पुतली बदलवाकर उन्हें रोशनी प्रदान कर चुकी : डॉक्टर तरसेम सिं

 सोसाइटी की मांग पर रायत एंड बाहरा यूनिवर्सिटी तथा पंजाबी यूनिवर्सिटी ने दाखिला फार्म में नेत्रदान संबंधी कालम ऐड किया -डॉक्टर तरसेम सिं गढ़शंकर, 12 मई : रोटरी आई बैंक और कॉर्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी...
Translate »
error: Content is protected !!