गुल्लक टीम के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से भेंट की : मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष के लिए एक प्रतीकात्मक गुल्लक किया भेंट

by
रोहित भदसाली। शिमला : मध्य प्रदेश की गुल्लक टीम के सदस्यों यशपाल परमार, जतिन परमार, राजकुमार परमार और जीया परमार ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उनके आधिकारिक आवास पर भेंट की। इस अवसर पर टीम ने उन्हें मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष के लिए एक प्रतीकात्मक गुल्लक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने गुल्लक टीम के इस उदार अंशदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह धनराशि प्रदेश सरकार द्वारा ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में गोद लिए गए अनाथ बच्चों की सहायता के लिए समर्पित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टीम से संवाद भी किया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक हरीश जनारथा, प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अमन सूद पर दर्ज करवाई केस दर्ज : एसडीएम कोर्ट ने पेशी के बाद सुनाया फरमान

एएम नाथ । कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मणिकर्ण में पंजाब के भिंडरावाला समर्थकों के बाइकों से झंडे उतारने और खालिस्तान का विरोध करने वाले अमन सूद के खिलाफ सुक्खू सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में लॉटरी शुरू करने के फैसले पर सियासत गरमाई, भाजपा विधायकों का विधानसभा परिसर में धरना

जयराम ठाकुर बोले—राजस्व बढ़ाने के लिए देवभूमि के सामाजिक ताने-बाने से खिलवाड़ कर रही सरकार शिमला। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी शुरू करने के राज्य सरकार के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ग्रिफ्तार : कॉन्स्टेबल करता था कारोबारियों के अपहरण व वसूली…किन लोगों को बनाता था शिकार…जानिए

नई दिल्ली ।दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर अपने साथियों के साथ ख्याला इलाके से कारोबारियों का अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्हें फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर 96...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक नृत्य प्रतियोगिता 10 जनवरी को संस्कृति सदन मंडी में होगी आयोजित: लोक परम्पराओं के प्रोत्साहन के लिए आयोजित होगी प्रतियोगिता- विजेता दल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मिलेगा मौका

उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी होंगे मुख्य अतिथि मंडी, 8 जनवरी। जिला भाषा अधिकारी मंडी प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों, लोक परम्पराओं और...
Translate »
error: Content is protected !!