गुल्लरवाला बद्दी के विशाल चौधरी पदोन्नत होकर बने डिप्टी कमिश्नर जीएसटी, क्षेत्र में खुशी की लहर

by

बीबीएन, 21 अप्रैल (तारा) :  दून विधानसभा के गांव गुल्लरवाला के होनहार बेटे विशाल चौधरी (आईआरएस) ने दिल्ली में जीएसटी, कस्टम एवं नारकोटिक्स विभाग में बतौर उप आयुक्त ( पदोन्नति पाई है। उन्होंने माता पिता, अपनी गुल्लरवाला पंचायत के साथ साथ दून विधानसभा व हिमाचल प्रदेश का मान बढ़ाया है। यह सिर्फ सफलता नहीं, बल्कि हमारे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का पल है। विशाल चौधरी के इस मुकाम ने दिखाया है कि मेहनत और लगन से हम इतिहास रच सकते हैं।

विशाल चौधरी भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस 2021बैच) के उच्च अधिकारी है। इन्होने संघ लोक सेवा आयोग की कठिन परीक्षा उतीर्ण करके बतौर सहायक आयुक्त नियुक्ति पाई थी। अब उनकी पदोन्नति से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। बद्दी के गुल्लरवाला से संबंध रखने वाले विशाल अपनी सरलता, ईमानदारी, ज़मीनी जुड़ाव और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए हमेशा प्रशंसनीय रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि बद्दी वासियों के लिए गर्व का विषय है। विशाल चौधरी की पदोन्नति पर दून के विधायक राम कुमार चौधरी, पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, डॉ भाग सिंह चौधरी, गुरनाम सिंह, पूर्व प्रधान भाग सिंह, कृष्ण कौशाल, राजेन्द्र झल्ला, दिवान चंद, डॉ राम आसरा, जीएल कश्यप, सुरेंदर सिंह, गुरचरण सिंह, ज्ञान चंद कलश, विरेन्द्र चौधरी, राज कुमार चक्का, करनैल सिंह, राम लोक चौधरी, मास्टर इंदरजीत, अशोक धर्मपुरी, बांके लाल शर्मा, करनैल फौजी, रमेश चंद, सम्पूर्ण सिंह, सीता राम चौधरी, पूर्व इंस्पेक्टर हरभजन सिंह, श्याम सिंह, नसीब सिंह सहित बहुत से लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दी है।
फ़ोटो;
बद्दी के गुल्लरवाला निवासी उप आयुक्त विशाल चौधरी- फाइल फोटो

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थी आत्मनिर्भर बनने के साथ आत्म-विकास पर भी दें ध्यान: राजेश धर्माणी कहा…..संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता, सामूहिक चर्चा और सकारात्मक सोच को बनाएं जीवन का हिस्सा

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के विद्यार्थियों से किया संवाद एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर) 08 अगस्त : नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश...
हिमाचल प्रदेश

ऊना PG कॉलेज पर सियासी घमासान, सतपाल सत्ती ने उठाई विजिलेंस जांच की मांग

ऊना। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पीजी कॉलेज को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव बढ़ता नजर आ रहा है। ऊना के विधायक एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कॉलेज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैडक्रॉस को बल देने के लिए डीसी अमरजीत सिंह की विशेष पहल : 25 हजार रुपये का अंशदान करके हमीरपुर जिले के पहले संरक्षक बनें

बिझड़ी-दियोटसिद्ध क्षेत्र के लिए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की ओर से सौंपी एंबुलेंस हमीरपुर 16 फरवरी। जिला हमीरपुर में रैडक्रॉस सोसाइटी के कार्यों को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीनों निर्दलीय विधायकों इस्तीफों पर निर्णय नहीं करने को लेकर हिमाचल विधानसभा सचिवालय को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब किया तलब

शिमला , 10 अप्रैल :  हिमाचल प्रदेश के तीनों निर्दलीय विधायकों की इस्तीफा मंजूर न करने सम्बंधी याचिका पर बुधवार को हिमाचल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश एम. रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली...
Translate »
error: Content is protected !!