गैंगरेप के बाद बोलीं- भारत के लोग अच्छे, मैं सबको दोष नहीं देती – खंजर दिखा डराया, जबरन उठाया और फिर.. बनाया था शिकार , स्पैनिश महिला से गैंगरेप मामले के आठों आरोपी शिकंजे में

by

अजायब सिंह बोपाराय /दुमका/ नई दिल्ली :  झारखंड के दुमका में स्पेनिश व्लॉगर से दरिंदगी के दौरान उन्हें खंजर दिखाकर डराया गया था। 7 में से 4 आरोपियों ने इसके बाद उन्हें जबरन उठा लिया था और फिर उन दानवों ने गैंगरेप को अंजाम दिया था।  यह खुलासा पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के जरिए सामने आई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि दरिंदों की ओर से तब उन्हें और उनके पति को लातें और घूंसे भी मारे गए थे और लगभग ढाई घंटे तक वारदात को अंजाम के देने के बाद वे उनका सामान लूटकर भाग गए थे।

पीड़िता का बयान गैंगरेप के अगले दिन यानी कि 2 मार्च, 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दर्ज किया गया था, जबकि पुलिस ने आईपीसी के सेक्शन 376 डी (गैंगरेप) और 395 (डकैती) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

क्या कहती है FIR? पॉइंट्स में जानिए :  यात्रा के दौरान दंपति काफी लेट हो गए थे. ऐसे में उन्होंने जंगल के बीच पहाड़ी इलाके में अस्थाई मेक-शिफ्ट टेंट लगाया था। शाम 7 बजे जब वे दोनों टेंट में थे तब उन्हें बाहर कुछ आवाजें सुनाई पड़ी थीं।

  • आवाजें सुनने के बाद जैसे ही दोनों बाहर निकले तो उन्हें कुछ लोग फोन पर बात करते नजर आए। वे मोटरसाइकिल्स से आए थे। वे इस दौरान स्थानीय भाषा में आपस में बात कर रहे थे और कुछ अंग्रेजी शब्द भी इस्तेमाल कर रहे थे।
  • सबसे पहले 3 लोग मौके पर आए और वे पीड़िता के पति से बहस के बाद झगड़ने लगे। उन लोगों ने इस दौरान पति पर हमला भी किया था।
  • आरोप है कि वारदात में शामिल 4 अन्य लोगों ने महिला को खंजर दिखाकर डराया था और फिर जबरन उठा लिया था। उन्होंने इसके बाद पीड़िता को जमीन पर फेंक दिया और फिर लातें-घूंसे मारने के बाद बारी-बारी से रेप किया था।
  • यह पूरी घटना शाम साढ़े 7 बजे से रात 10 के बीच हुई थी और एफआईआर के मुताबिक, सभी आरोपी पीड़िता को शराब के नशे में लग रहे थे।
  • वारदात के दौरान ये आरोपी पीड़ित पक्ष से स्विज़ चाकू, रिस्ट वॉच (कलाई घड़ी), हीरे वाली प्लेटिनम रिंग, चांदी की अंगूठी, काले रंग के ईयरपॉड्स, पर्स, क्रेडिट कार्ड, 11000 रुपए, 300 अमेरिकी डॉलर के साथ स्टील का चम्मच और कांटा तक लूट ले गए थे।

टेंट में पति के साथ रुकी थीं स्पेनिश व्लॉगर, तब हुई वारदात :  फिरंगी महिला (बाइक राइडर और मोटो व्लॉगर) पति के साथ इंडिया टूर पर पाकिस्तान और बांग्लादेश होते हुए आई थी। 1 मार्च, 2024 को दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में उनके साथ गैंगरेप को तब अंजाम दिया गया। जब वह पति के साथ रात करीब 12 बजे हंसडीहा बाजार से पहले कुंजी-कुरुमाहाट नामक जगह (राजधानी रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर) पर टेंट लगाकर रुकी थीं। वहां 7 लोग पहुंचे थे, जिन्होंने पूरी वारदात को अंजाम दिया थ।

गैंगरेप के बाद बोलीं- भारत के लोग अच्छे, मैं सबको दोष नहीं देती :  वैसे, पुलिस इस मामले में मंगलवार (6 मार्च, 2024) तक 8 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है, जबकि दुमका जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पीड़िता के पति को 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया है। इस बीच, गैंगरेप की शिकार हुई महिला ने बताया कि इस सबके बाद भी उन्हें भारत के लोगों से कोई शिकायत नहीं है क्योंकि वह देश में लगभग 20,000 किलोमीटर की सुरक्षित यात्रा कर चुकी हैं। 28 साल की पीड़िता के मुताबिक, “भारत के लोग अच्छे हैं। मैं लोगों को दोष नहीं देती, बल्कि अपराधियों को दोष देती हूं। भारत के लोगों ने मेरे साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया है और वे मेरे प्रति बहुत दयालु थे।

निश महिला से गैंगरेप मामले के आठों आरोपी शिकंजे में, कितनी है उम्र; पुलिस ने क्या बताया

अब इस गैंगरेप कांड के कुल 8 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने इन पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। दुमका पुलिस अधीक्षक की तऱफ से बताया गया है, ‘सभी आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमारे पास उनके खिलाफ सभी सबूत हैं। इस मामले में हम जल्द ही चार्जशीट दायर करेंगे और स्पीडी ट्रायल की मांग कोर्ट से करेंगे। सभी आरोपी 18-25 साल की उम्र के हैं।’

बता दें कि पीड़िता स्पैनिश महिला अपने पति के साथ बांग्लादेश से अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर टूर पर निकले थे। झारखंड के रास्ते यह कपल नेपाल की तरफ बढ़ रहा था। इसी दौरान बीते शुक्रवार की देर रात दुमका जिले में स्पैनिश महिला के साथ कुछ दरिंदों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था।

गैंगरेप में शामिल हैवानों ने स्पैनिश महिला के पति के साथ मारपीट कर उनके सामान भी छिन लिए थे। पीड़ित कपल को छोड़ कर फरार हो गए थे। पुलिस ने पीड़िता को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराय ाथा। बाद में महिला को बेहतर इलाज के लिए फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा गया था। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को अपने साथ ही ज्यादती के बारे में बताया था।

शर्मसार करने वाली इस वारदात के बाद स्पैनिश महिला को मुआवजे के तौर पर प्रशासन की तरफ से 10 लाख रुपये का चेक दिया गया। मुआवजे की राशि झारखंड विक्टिम कंपनसेशन स्कीम के तहत दी गई थी। इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने भी स्वत: संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश ने राज्य के डीजीपी, मुख्य सचिव और दुमका के एसपी से जवाब मांगा

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकारों की अनदेखी का शिकार ऐतिहासिक ‘हरो दा पो’ को संभालने और विकसित करने का जिम्मा अब कार सेवा किला आनंदगढ़ साहिब श्री आनंदपुर साहिब के मुख्य संचालक बाबा सतनाम सिंह ने  संभाला

माता हरो आठ किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाके से पानी मटकों में सिर पर पानी लाकर इस जगह राहगीरों को पिलाती थी महाराजा रणजीत सिंह ने भी ‘माता हरो दा पो’ से पानी पी कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में सोने की तस्करी : ED की बड़ी कार्रवाई, मोहाली में सिमरन प्रीत पनेसर के घर मारा छापा

मोहाली : कनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने मोहाली के सेक्टर 79 में 32 वर्षीय सिमरन प्रीत पनेसर...
article-image
पंजाब

चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट स्पोटर्स एंड कल्चरल मीट-2025 संपन्न

एएम नाथ। शिमला : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने गत सायं तीन दिवसीय चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट स्पोटर्स एंड कल्चरल मीट-2025 के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस...
article-image
पंजाब

Students were given personal guidance

* Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 3 : District Employment Generation, Skill Development and Training Officer Mrs. Ramandeep Kaur said that District Employment and Entrepreneurship Bureau-cum-Model Career Centre Hoshiarpur in collaboration with LPU (Lovely University) Phagwara organised...
Translate »
error: Content is protected !!