शिवभक्तों ने महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

by
माहिलपुर : 6 मार्च: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवभक्तों ने माहिलपुर में भव्य शोभायात्रा निकालकर शहर को शिव के रंग में रंग दिया। शिवमंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा फगवाड़ा रोड, जेजों रोड, होशियारपुर रोड व गढ़शंकर रोड होते हुए वापस शिवमंदिर पहुंची। इस दौरान बाजारों में शिवभक्त शिव भजनों पर झूमते नजर आए। चंडीगढ़ चौक पर निमिषा मेहता ने अपने साथियों के साथ शोभायात्रा का स्वागत करते हुए शिवभक्तों को भगवान शिव द्वारा बताए मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि भगवान शिव सृष्टि के पालनहार है। शोभायात्रा का दुकानदारों ने बिभिन्न प्रकार के व्यजंनों के लंगर लगाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस अवसर पर बलवीर ठाकुर, अमनदीप बैंस, नरेश कुमार लवली, विजय कुमार बंबेली, केवल अरोड़ा, नरिंदर आनंद, अशोक कुमार राणा, अनुराग हांडा, जोगिंदर पाल पिंकी, अनिल कुमार, सुभाष चंद्र, इशू तनेजा, जिकी तनेजा, नरिंदर मोहन निंदी, अशोक कुमार बिल्ला, रणजीत कुमार, मनी चिटकारा, मास्टर शम्बू दत्त सहित भारी संख्या में शिवभक्त उपस्थित हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में लड़कियों के लिए 6 दिवसीय रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

गढ़शंकर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के शिक्षा निदेशालय द्वारा सचिव विद्या सुखमिंदर सिंह के नेतृत्व में बनाए गए प्लेसमेंट और कैरियर मार्गदर्शन सेल के प्रयासों के तहत नंदी फाउंडेशन और महिंद्रा एंड महिंद्रा...
article-image
पंजाब

वेदांत कुटिया भाम में वार्षिक भंडारा 9 मार्च को करवाया जाएगा : महंत बलजीत दास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव भाम के वेदांत कुटिया में संत विश्वानंद जी, ब्रह्मानंद जी और संत मोहन दास जी की याद को समर्पित वार्षिक भंडारा महंत बलजीत दास जी की ओर...
article-image
पंजाब

बॉय स्कूल, सिविल अस्पताल व जैजों रोड़ परशरारती तत्वों ने लिखे देशविरोधी नारे, बॉय स्कूल माहिलपुर थाने के सामने

माहिलपुर – सिविल अस्पताल माहिलपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के व जैजों रोड पर शरारती तत्वों द्वारा दीवारों पर लाल रंग से लिखे देशविरोधी नारे लिखने की सूचना मिलते माहिलपुर पुलिस को हाथों पैरो की...
article-image
पंजाब

श्री चरण छोह गंगा श्री खुरालगढ़ साहिब में हिमाचल प्रदेश की संगत ने एक किलोग्राम चांदी का छत्र चढ़ाया

 गढ़शंकार।  श्री चरणछोह गंगा अमृत कुंड श्री खुरालगढ़ साहिब में धार्मिक समागम के दौरान संत रमेश की अगुवाई में विशाल शोभायात्रा बिलासपुर (हिप्र) से पहुंची। जिसका स्वागत समूह संगत ने पुष्पवर्षा द्वारा किया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!