गैंगस्टर की पत्नी, DSP की बेटी : बीजेपी की यह महिला उम्मीदवार देगी भूपेंद्र हुड्डा को चुनौती

by

बीजेपी ने दो दिन पहले 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए अपने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इस सूची में एक नाम ने सबका ध्यान आकर्षित किया था. दरअसल, बीजेपी ने गढ़ी सांपला-किलोई से मंजू हुड्डा को अपना उम्मीदवार बनाया है.  कांग्रेस ने शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस ने उनकी परंपरागत सीट रोहतक के गढ़ी सांपला किलोई से एक बार फिर मैदान में उतारा है.

इसके बाद यह स्पष्ट हो गया है कि भूपेंद्र हुड्डा को बीजेपी की महिला प्रत्याशी मंजू हुड्डा चुनौती देंगी. दरअसल, मंजू के पति राजेश सरकारी गैंगस्टर हैं. जबकि मंजू के पिता प्रदीप यादव डीएसपी रैंक से रिटायर हुए हैं. जब भूपेंद्र हुड्डा के सामने चुनाव लड़ने के बारे में मंजू से पूछा गया तो उन्होंने इसे बहुत बड़ी चुनौती मामने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस पार्टी की ओर से लोगों के सामने जाएंगे और मैं भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी के तौर पर अपनी बात रखूंगी.

भूपेंद्र हुड्डा मेरे पिता समान, उनसे भी लूंगी आशीर्वाद :   मंजू हुड्डा ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा उनके पिता समान हैं और वह उनसे भी आशीर्वाद लेंगी. मंजू पति राजेश सरकारी हिस्ट्रीशीटर और रोहतक के बाहुबली हैं. विपक्षी दल चुनाव में इसे भी भाजपा के खिलाफ एक मुद्दा बनाने वाले हैं. मंजू हुड्डा ने राजेश सरकारी से लव मैरिज की है. अपने पति के खिलाफ एफआईआर और आपराधिक मुकदमों को लेकर मंजू ने कहा, ‘वह उनका भूतकाल था, किन परिस्थितियों में व्यक्ति से क्या हो जाए यह नहीं कहा जा सकता. मेरे पति ने किसी के साथ बुरा नहीं किया है. अगर जनता उन्हें जानेंगी तो पता लगेगा कि उनके बारे में जो सुना है, वह उससे बिल्कुल अलग हैं.’

मंजू हुड्डा के पति राजेश सरकारी है नामी गैंगस्टर और बाहुबली :   मंजू ने कहा कि मेरे पति ने कभी मेरे किसी काम में हस्तक्षेप नहीं किया. मैंने उनसे ही गलत के खिलाफ आवाज उठाना सीखा है. बता दें कि मंजू हुड्डा के पति राजेश सरकारी के ऊपर राजस्थान, यूपी और हरियाणा में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण और लूट के दर्जनों मामले दर्ज हैं. मंजू हुड्डा फिलहाल रोहतक जिला परिषद की चेयरपर्सन हैं. उन्होंने कहा कि जिला परिषद की चेयरपर्सन रहते हुए मैंने लोगों के हित के लिए काम किए हैं. भाजपा ने मुझे अपना प्रत्याशी बनाकर चुनाव लड़ने का मौका दिया है उसके लिए मैं पार्टी की आभारी हूं और धन्यवाद देती हूं.

गढ़ी सांपला-किलोई भूपेंद्र हुड्डा का गढ़, यहां से 5 बार के विधायक :   मंजू ने कहा कि मुझे टिकट मिलेगा ऐसा मैंने सोचा नहीं था. यह मेरे लिए आश्चर्य से कम नहीं है. क्योंकि मैं एक सामान्य परिवार से संबंध रखने वाली महिला हूं और भाजपा की एक बहुत छोटी कार्यकर्ता हूं. उन्होंने कहा कि चुनाव में वह मेहनत करेंगी और जीत हासिल करेगी. उनका लक्ष्य लोगों के हित के लिए काम करना है. भूपेंद्र हुड्डा गढ़ी सांपला-किलोई से मौजूदा विधायक हैं. वह यहां से साल 2000 में पहली बार विधायक चुने गए थे. वह यहां से 5 बार विधायक चुने जा चुके हैं. साल 2009, 2014 और 2019 में भूपेंद्र हु्ड्डा ने इस ​सीट से लगातार तीन चुनाव जीते हैं.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संत-महापुरुष हमें हमेशा धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं-लाली बाजवा

लाली बाजवा साथियों समेत गुरुद्वारा संतगढ़ हरखोवाल में नतमस्तक हुए होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि अकाली दल की कार्यसमिति के सदस्य और अकाली दल के शहरी अध्यक्ष स. जतिंदर सिंह लाली बाजवा ने आज अपने...
article-image
पंजाब

यूक्रेन में फंसे जिले के लोगों के लिए डिप्टी कमिश्नर ने जारी किया हैल्पलाइन नंबर, हैल्पलाइन नंबर 01882-220301 व मोबाइल नंबर 94173-55560 पर दी जा सकती है जानकारी

होशियारपुर 25 फरवरी: यूक्रेन में फंसे जिले के छात्रों व अन्य लोगों की जानकारी एकत्र करने के लिए जिला प्रशासन होशियारपुर ने शुक्रवार को दो हैल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, ताकि वहां फंसे...
article-image
पंजाब

आईटीआई हमीरपुर में टाटा और अन्य बड़ी कंपनियां 15 को लेंगी साक्षात्कार

एएम नाथ। हमीरपुर 04 दिसंबर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में 15 दिसंबर को टाटा मोटर्स सहित कई बड़ी कंपनियां कैंपस इंटरव्यू लेंगी। संस्थान के प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के पंतनगर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

232 जूनियर क्लर्क के पद के लिए आवेदन आमंत्रित : HP राज्य सहकारी बैंक जूनियर क्लर्क भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (HPSCB) नियमित आधार पर जूनियर क्लर्क के पद के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। इच्छुक उम्मीदवार जो पात्रता मानदंडों को...
Translate »
error: Content is protected !!