6 वर्षीय बच्चे के अपहरण का मामला : पुलिस ने गोवा से 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

by

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस को पठानकोट अपहरण मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में शामिल दो मुख्य लोगों को गोवा के कुनकोलिन से गिरफ्तार किया है। दो लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर की है।  डीजीपी यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में पठानकोट अपहरण मामले में गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीर शेयर की। उन्होंने अंतर-राज्यीय ऑपरेशन में बेहतरीन सहयोग के लिए डीजीपी गोवा का आभार जताया और कहा कि मामले में अन्य सुराग खोजने के लिए आगे की जांच जारी है।

पठानकोट में 6 वर्षीय बच्चे के अपहरण का मामला :   कुछ दिन पहले, एक छह वर्षीय बच्चे का दो लोगों ने अपहरण कर लिया था। शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाले इस बच्चे का दोपहर के समय दो लोगों ने अपहरण कर लिया था। पठानकोट पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण कुछ ही घंटों में बच्चे को बचा लिया गया। बच्चे को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर से बचाया गया।

अपहृत बच्चा माहिर भंडारी मशहूर व्यवसायी बादल भंडारी का बेटा है। उसे उसके घर के बाहर से ही उस समय अगवा कर लिया गया जब वह स्कूल से लौट रहा था और अपने घर में घुसने ही वाला था। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार सवार दो अपहरणकर्ता उसके घर के बाहर से बच्चे को अगवा कर ले गए। बच्चे की रिहाई के लिए माता-पिता से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 नाबालिग कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत

हरिद्वार :  ज्वालापुर क्षेत्र में शुक्रवार को जटवाड़ा पुल के पास चंडीगढ़ निवासी 16 से 18 साल की उम्र के चार नाबालिग कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक,...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

दूध का खरीद मूल्य 6 रुपए बढ़ाने तथा गोबर खरीद योजना जनवरी 2024 से शुरू करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा : 4 साल में हिमाचल को बनाएंगे आत्मनिर्भरः मुख्यमंत्री

विधवा महिलाओं के बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च वहन करेगी राज्य सरकार, आपदा प्रभावित कांगड़ा जिला के 581 प्रभावित परिवारों को 13.58 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी धर्मशाला :  राज्य सरकार का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में भावपूर्ण जागरण का आयोजन : आयोजन में गायक रोशन प्रिंस और अनंतपाल बिल्ला ने अपने भजन-कीर्तन से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में किया सराबोर

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 फरवरी. शिक्षा और समाज सेवा में अतुलनीय योगदान देने वाली स्वर्गीय प्रो. (डॉ.) सिम्मी अग्निहोत्री की पुण्य स्मृति में बुधवार रात हरोली के बाथू स्थित राजीव गांधी सुविधा केंद्र में...
article-image
पंजाब , समाचार

ड्रग तस्करी गिरोहों का भंडाफोड़, तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार : 9.2 किलोग्राम हेरोइन बरामद, पुलिस टीमों ने 95000 रुपये ड्रग मनी और एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मापने वाली मशीन भी बरामद

अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर ड्रग्स के खिलाफ चल रही जंग के बीच पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान स्थित तस्करों द्वारा संचालित दो अलग-अलग सीमा पार ड्रग तस्करी गिरोहों का भंडाफोड़...
Translate »
error: Content is protected !!