गैंगस्टर के साथ IAS अफसर की पत्नी के थे अवैध संबंध : दोनों की कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शनिवार को पी लिया जहर

by

गुजरात के एक वरिष्ठ IAS अधिकारी की पत्नी ने शनिवार को जहर पी लिया। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में गांधीनगर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस समय जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

जानकारी के मुताबिक, IAS अधिकारी और उनकी पत्नी पिछले कई महीनों से अलग रह रहे थे। अफसर की पत्नी तमिलनाडु की रहने वाली थी जो एक गैंगस्टर हाई कोर्ट महाराजा के साथ जुड़ गई थी। इतना ही नहीं, तमिलनाडु में एक 14 साल के लड़के के अपहरण में भी उनका नाम सामने आया था। गैंगस्टर ने अपने साथी सेंथिल कुमार के साथ मिलकर 11 जुलाई को लड़के का अपहरण कर लिया। बच्चे की रिहाई के लिए 2 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। जब से पुलिस ने लड़के को बचाया है, तब से पुलिस IAS की पत्नी सूर्याबेन की तलाश कर रही थी।

सूर्याबेन ने करीब 9 महीने पहले अपने IAS पति को छोड़ दिया था। वो एक गैंगस्टर से प्यार करती थी। वह 8 महीने से गुजरात में नहीं थीं। अधिकारी ने अपनी पत्नी को तलाक देने का फैसला कर लिया था। जब पत्नी अपने पति के घर आई तो उसे घर में घुसने से रोक दिया गया। इसके बाद महिला ने जहर पी लिया, गांधीनगर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुसाइड से पहले पत्नी सूर्या ने लिखा था खत। पुलिस ने सूर्याबेन के परिवार को उनकी मौत की सूचना दी।  आपको बता दें कि वरिष्ठ IAS अधिकारी रंजीत कुमार 2005 बैच के अधिकारी हैं। वह वर्तमान में गुजरात विद्युत नियामक आयोग के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। काफी समय से ये दोनों पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

6 से 7 फरवरी तक होशियारपुर वासी झांकियों के माध्यम से पंजाब की अमीर विरासत से होंगे रुबरु

होशियारपुर, 05 फरवरी:   पंजाब सरकार की ओर से देश के स्वतंत्रता के संघर्ष में पंजाबियों के अहम योगदान, ’नारी शक्ति’ व पंजाब की अमीर विरासत को रुपमान करने के लिए विशेष तौर पर तैयार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आरोपी पति के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो में एफआईआर दर्ज : 15 साल की लड़की से की शादी : फिर बनाया दिया था गर्भवती

एएम नाथ : शिमला l  शिमला के ढली थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म और बाल विवाह का मामला सामने आया है। आरोपी ने 15 साल की किशोरी से विवाह किया। इसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में जल्द स्थानांतरित किए जायेंगे विभाग एवं ओपीडी : सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू कर समय रहते पूर्ण करने के दिए निर्देश

मुख्य संसदीय सचिव ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। शिमला, 07 जुलाई – मुख्य संसदीय सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग संजय अवस्थी ने आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समर्थ-2025” के तहत विद्यार्थियों ने दिया सुरक्षित निर्माण का संदेश

उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मुकेश रेपसवाल ने किया मॉडलों का अवलोकन जिला स्तरीय सुरक्षित निर्माण की तकनीकों पर मॉडल प्रतियोगिता आयोजित एएम नाथ। चम्बा : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंबा द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!