राज्यपाल करेंगे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ —उपायुक्त अपूर्व देवगन

by

चंबा का तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी
चंबा, 20 जुलाई
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 23 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2023 का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
उन्होंने बताया कि राज्यपाल 22 जुलाई को सायः चंबा पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह में रहेगा ।
23 जुलाई को राज्यपाल सुबह 9.30 बजे श्री लक्ष्मी नारायण जी को मिंजर अर्पित करने के पश्चात चंबा के ऐतिहासिक चौगान में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2023 का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
दोपहर बाद 4 बजे राज्यपाल श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित होने वाली श्री राम कथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे । इसके पश्चात वह सांय चामुंडा माता मंदिर का दौरा करेंगे और मिंजर मेला-2023 की पहली सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में ही रहेगा।
साथ में उपायुक्त ने यह भी बताया कि बताया कि 24 जुलाई को राज्यपाल सुबह 8:55 पर भूरी सिंह संग्रहालय चंबा का दौरा करेंगे। उसके उपरांत 9:40 बजे चंबा चौगान में प्रशासन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करने के बाद ज़िला प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी करेंगे।
राज्यपाल महोदय 12 बजे चंबा से खजियार जाएंगे और दोपहर बाद पठानकोट की ओर रवाना होंगे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

4 लोगों की मौत; 3 गंभीर रूप से घायल शिमला की जुब्बल तहसील में HRTC बस सड़क हादसे की ​शिकार

एएम नाथ। ​शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला की जुब्बल तहसील के कुड़डू से गिल्टाड़ी की ओर जा रही एक HRTC बस सड़क हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में अभी तक चार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला के कमरे में जबरन घुसने की कोशिश, पुलिस ने किया मामला दर्ज

एएम नाथ । शिमला : ठियोग क्षेत्र में एक किराए के मकान में रह रही महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें एक युवक पर उसके कमरे में जबरन घुसने की कोशिश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

MLA विवेक शर्मा की गाड़ी पर हमला करने वाले दोनों युवकों को होशियारपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रोहित भदसाली। होशियारपुर / ऊना : ऊना ​​​​​​​जिले की कुटलैहड़ विधानसभा हलके से कांग्रेस विधायक विवेक शर्मा की गाड़ी पर हमला करने वाले दो स्कूटी सवार युवकों को होशियारपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टूरिस्ट से ज्यादा कैश और शराब न लेकर आने की जानकारी साझा करें पंजाब पुलिस -चुनावों के मद्देनजर हिमाचल पंजाब सीमा क्षेत्र पर व्यवस्था हाई अलर्ट पर रखने का निर्णय : डीजीपी संजय कुंडू

ऊना । 10 अप्रैल :  डीजीपी संजय कुंडू की आगामी चुनावों को लेकर हिमाचल व पंजाब पुलिस की संयुक्त बैठक जिला ऊना में हुई। इस दौरान डीआईजी नॉर्दन रेंज अभिषेक दुल्लर व एसपी ऊना...
Translate »
error: Content is protected !!