आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत ज़िला शिकायत निवारण समिति गठित

by
सोलन :  ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत ज़िला शिकायत निवारण समिति का गठन किया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी किए गए हैं। यह समिति लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत ज़ब्त नकदी इत्यादि के सम्बन्ध में आमजन को असुविधा से बचाने और उनकी शिकायतों के निवारण के लिए गठित की गई है।
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव को निर्वाचन व्यय अनुश्रवण प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त कया गया है। उनसे कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-223705 तथा मोबाईल नम्बर 98162-41915 पर सम्पर्क किया जा सकता है। ज़िला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक सुरेन्द्र कुमार ठाकुर को समन्वयक नियुक्त किया गया है। उनसे कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-230528 तथा मोबाईल नम्बर 78892-68020 पर सम्पर्क किया जा सकता है। ज़िला कोषाधिकारी गोपी चंद शर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया है। उनसे कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-223709 तथा मोबाईल नम्बर 94182-95157 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क से जुड़ेगा रस्यालु गांव, प्रदेश की भूगोलिक परिस्थिति में सड़कें हमारी जीवन रेखायें हैं : आशीष बुटेल

पालमपुर, 8 अक्तूबर : – मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने रविवार को ग्राम पंचायत थला के रस्यालु में लोगों से रूबरू हुए और जनसमस्याओं का निपटारा किया। आशीष ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इलेक्शन कमीशन की बड़ी तैयारी, बिहार विधानसभा चुनाव सहित इन राज्यों में उप चुनाव के लिए 320 आईएएस और 60 आईपीएस की नियुक्ति

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) संविधान के अनुच्छेद 324 द्वारा उसे प्रदत्त पूर्ण शक्तियों और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 20बी द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत एक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के संचालन पर निगरानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समयबद्ध हो एफसीए प्रस्तावों का समाधान : DC अनुराग चंद्र शर्मा

एएम नाथ। कुल्लू, 19 मार्च : उपायुक्त,अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में बहुद्देशीय भवन में वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में लंबित...
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम वार्डों के पुनर्सीमांकन हेतु प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई 19 फरवरी को बचत भवन शिमला में वार्डवार

शिमला, 17 फरवरी : अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम शिमला में वार्डों के पुनर्सीमांकन हेतु 17 फरवरी, 2022 को सायं 5 बजे तक दावे एवं...
Translate »
error: Content is protected !!