थाना में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद भागवत कथा : पहले दिन श्रीमदभागवत कथा का महत्व सुनाया

by

बद्दी, 15 मार्च.: थाना पंचायत के उपरला थाना में बाबा बालक नाथ मंदिर में श्री मदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया। पहले दिन कथावाचक भगवान दास ने श्रीमदभागवत कथा का महत्व सुनाया।

श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। भागवत कथा के आयोजक जीत राम चौधरी ने बताया कि कलश यात्रा बाबा बालक नाथ मंदिर कथा स्थल से नारंगपुर, गिओल, थाना गांव होते हुए वापिस मंदिर तक निकाली गई जिसमें पंचायत की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कथा वाचक भगवान दास शास्त्री ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा सांसारिक मोह-माया से विरक्ति, आत्मज्ञान और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति निश्छल भक्ति जगाकर मोक्ष प्राप्त करने का पावन साधन है। यह 7 दिवसीय आयोजन जीवन की सार्थकता, कर्तव्य-बोध और पापों के नाश का मार्ग दिखाता है, जो देवताओं के लिए भी दुर्लभ और अमृत से भी श्रेष्ठ माना गया है।
इस अवसर पर पंचायत के प्रतिष्ठित श्रोताओं में कृष्ण चंद भगत, मान सिंह, राम प्रकाश, ध्यान सिंह, राम लाल सरूप चंद, आयोजन समिति के समस्त सदस्य व दर्जनों गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटोकैप्शन;
थाना में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकालते हुए ग्रामीण

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 प्वाइंट्स में समझें – भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में मची तबाही, अब तक क्या-क्या हुआ

नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बौखला पाकिस्तान ने गुरुवार रात राजस्थान, जम्मू कश्मीर पंजाब सहित कई राज्यों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सटीकता से सभी मिसाइल और...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

8 हत्यारों की पहचान: पुलिस दुआरा ताबड़तोड़ छापेमारी, दिल्ली,पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में

चंड़ीगढ़ : मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पंजाब पुलिस ने मूसेवाला केस में सबूतों के आधार पर 8 हत्यारों की पहचान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में मस्जिद की 2 अवैध मंजिल तोड़ने का आदेश : नगर निगम कमिश्नर कोर्ट ने 30 दिन का समय दिया

एएम नाथ। मंडी :  शहर में मस्जिद की दो अ‌वैध मंजिलें 30 दिन में गिरानी होंगी। नगर निगम आयुक्त एचएस राणा की कोर्ट ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। तीस साल पुरानी 3 मंजिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशाल चौधरी की माता के भोग एवम अंतिम अरदास में पहुंचे उच्च अधिकारियों ने जताई संवेदना

अरुणाचल से एसपी आदित्य भाटी पहुंचे श्रधांजलि देने बद्दी, 8 जून (तारा) : जीएसटी, कस्टम एवम नारकोटिक्स विभाग में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात बद्दी के विशाल चौधरी की माता कांता देवी के...
Translate »
error: Content is protected !!