बेटी को भविष्य में प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने को किया प्रेरित

by

किशोरियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल मजदूरी और बाल विवाह के प्रति किया जागरूक

किशोरियों को कौशल विकास, एनीमिया व सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की दी जानकारी
एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा की ओर से जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश राय के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति के तहत वीरवार को बालिका आश्रम चम्बा में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर की अध्यक्षता आश्रम की प्रभारी श्रीमती संगीता बख्शी ने की।


शिविर के दौरान मनोहर नाथ जिला मिशन समन्वयक ने कहा कि जागरूकता अभियान का उद्देश्य किशोरियों को कौशल विकास, एनीमिया व सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम से अवगत करवाकर उनके जागरूकता स्तर को बढ़ाना है। इसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, संरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए सशक्त बनाना है।


इस दौरान विकास शर्मा जिला समन्वयक पोषण अभियान ने किशोरियों को पोषण के बारे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला समन्वयक चाइल्ड लाइन कपिल शर्मा ने बाल विवाह और बाल मजदूरी के प्रति जागरूक किया तथा छात्र छात्राओं l अंत में आश्रम की प्रभारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी का विशेष धन्यवाद किया और आग्रह किया कि संस्थान में समय समय पर इस तरह के जागरूगता अभियान का आयोजन किया जाना चाहिए, ताकि बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी मिलती रहे। शिविर में विभाग से अरुण, अपराजिता, रेखा, शिवालिका व मुस्कान के साथ संस्थान के समस्त कर्मचारी एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने किया कुक्कुट हैचरी सरोल का शिलान्यास : सरोल में सवा दो करोड़ से बनेगा कुक्कुट हैचरी : प्रोफेसर चंद्र कुमार 

एएम नाथ। चम्बा  :  कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने चंबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरोल में लगभग सवा दो करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कुक्कुट हैचरी का शिलान्यास किया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हड्डी नही टूटेगी : आ गई नई तकनीक गिरने-कूदने या एक्सीडेंट होने पर भी

चंडीगढ़ : गिरने-कूदने या एक्सीडेंट होने पर सबसे ज्यादा डर हड्डी टूटने का रहता है। लेकिन अब इससे डरने की जरूरत नहीं है. क्योंकि, ऐसी तकनीक आ गई है जो हड्डी टूटने से बचाएगी।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा मार्ग पर DC ने किया हड़सर से दुनाली पुल तक का निरीक्षण : क्षतिग्रस्त स्थानों को शीघ्र दुरुस्त करने के दिए लोकनिर्माण विभाग को निर्देश

यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानी बरतें यात्री : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने मणिमहेश यात्रा मार्ग पर हड़सर से दुनाली पुल तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया तथा हाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अस्पताल में छोड़े शिशु को परिजनों ने नहीं अपनाया तो कानूनी रूप से किया जाएगा मुक्त

हमीरपुर 03 जनवरी। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में पिछले माह छोड़े गए एक शिशु को शिमला के टूटी कंडी स्थित बाल-बालिका शिशु गृह में भेज दिया गया है। जिला बाल संरक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!