पंजाब को 1600 करोड़ का राहत पैकेज देने पर भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया

by

आरोप– रेत माफिया की कठपुतली बनी मान सरकार ने पंजाब में इस आपदा को आक्सीजन देने का काम किया।

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए घोषित 1600 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की होशियारपुर जिला भाजपा इकाई ने सराहना की और मोदी सरकार का धन्यवाद किया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री मोदी की संवेदनशीलता और पंजाब के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
शर्मा ने कहा कि पंजाब के लोग इस मदद को कभी नहीं भूलेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर साबित किया है कि केंद्र सरकार पंजाब को सदैव प्राथमिकता देती आई है और भविष्य में भी देती रहेगी। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार कंधे से कंधा मिलाकर पंजाब के साथ खड़ी है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का यह कदम न सिर्फ आर्थिक सहायता है, बल्कि यह संदेश भी है कि केंद्र सरकार पंजाब के किसानों, मजदूरों और बाढ़ से प्रभावित हर वर्ग के उत्थान के लिए वचनबद्ध है। इस राहत पैकेज से राज्य में राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी आएगी तथा प्रभावित परिवारों को बाढ़ से हुए नुकसान से उबरने में मदद मिलेगी।
लेकिन संकट की इस घड़ी में जहां पंजाब सरकार को मोदी सरकार का धन्यवाद देना चाहिए था उसके बदले में अपनी नाकामी छुपाने के लिए ओछा और झूठ का प्रचार कर केंद्र सरकार को बदनाम करने की असफल कोशिश कर रही है।
भाजपा नेताओं ने पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर कदम उठाने से नुकसान कम किया जा सकता था।लेकिन रेत माफिया के हाथों की कठपुतली बनी मान सरकार ने पंजाब को नर्क में धकेल दिया।
उसका परिणाम आज सबके सामने है।
भाजपा ने आरोप लगाया कि केंद्र से 20000 करोड़ रुपए के पैकेज को मांग करने वाली मान सरकार खुद गंभीर नहीं है। जबकि पंजाब सरकार केंद्र से सहायता लेने के लिए तर्कहीन आंकड़े पेश कर रही है, जिसका खामियाजा पंजाब के लोग भुगत रहे हैं। बावजूद इसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लिए 1600 करोड़ रुपये की तत्काल राहत दी है और आगे भी राहत राशि जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास पहले से ही एसडीआरएफ में 12,000 करोड़ रुपये पड़े हैं लेकिन इसे अनावश्यक कार्यों में खर्च किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि सरकार 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा कहां से देंगी।
इस मौके उमेश जैन,सुरेश भाटिया,साहिल सांपला,अश्वनी ओहरी, भारत भूषण वर्मा, सुधीर शर्मा,अंकुश वालिया,अश्वनी गेंद,अनिल हांडा,धीरज ऐरी,अवतार सिंह डांडिया, एडवोकेट रोहित शर्मा,शिवम ओहरी, सुनंदन सूद, गगनदीप सैनी,वरुण शर्मा, एस.एम. सिद्धू, मनीष वशिष्ठ आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इंस्टा क्वीन … चिट्टे समेत पकड़ी महिला कांस्टेबल का साथी जीरकपुर से ग्रिफ्तार

बठिंडा ।नशे के केस में पकड़ी गई महिला पुलिस कर्मी अमनदीप कौर के मामले में अहम मोड़ आया है। उसके साथी बलविंदर सिंह उर्फ सोनू को सीआईए पुलिस ने सोमवार को मोहाली के जीरकपुर...
article-image
पंजाब

NSS Unit of Rayat College

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/1st August : The NSS Unit of Rayat College of Law successfully organized a Poster Making Competition and a Drug Abuse Awareness Rally on the theme “Healthy Youth, Drug-Free Nation” . A total...
article-image
पंजाब

जीवन जागृति मंच द्वारा रक्तदान कैंप आयोजित : 37 रक्तदानियों ने रक्तदान कर मानवता की भलाई में योगदान डाला

गढ़शंकर, 21 नवम्बर: जीवन जागृति मंच गढ़शंकर द्वारा अध्यक्ष डॉ. बिक्कर सिंह के नेतृत्व में केनरा बैंक गढ़शंकर में नौवां वार्षिक रक्तदान कैंप आयोजित किया गया। स्वर्गीय रतन कौर ललवान को समर्पित रक्तदान कैंप...
article-image
पंजाब

दो सगे भाइयों के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया

लुधियाना : निजी पलों की तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर दो सगे भाई 20 वर्षीय लडक़ी का शारीरिक शोषण करते रहे। इन मुलजिमों में से एक ने चंडीगढ़ के होटल में ले जाकर...
Translate »
error: Content is protected !!