कैबिनेट मंत्री ज़िम्पा ने ‘बीट प्लास्टिक पाल्यूशन’ अभियान की प्रशंसा की ओर कहा पर्यावरण को शुद्ध रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी

by

शहर के सभी पार्को का किया जाएगा सौंदर्यीकरण: ब्रम शंकर ज़िम्पा
होशियारपुर, 04 जून :कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर ज़िम्पा ने कहा कि होशियारपुर के पर्यावरण को साफ रखने के लिए नगर निगम की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत शहर के सभी पार्को का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वे आज स्थानीय ग्रीन व्यू पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ‘बीट प्लास्टिक पाल्यूशन’ अभियान को प्रोत्साहन देने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने जहां इस अभियान की प्रशंसा की वहीं अन्यों को भी इससे प्रेरणा लेने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने पार्क में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी व डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण खात्मे के लिए
स्वच्छ भारत मिशन नगर निगम होशियारपुर के ब्रांड एंबेसडर मनी गोगिया की ओर से ‘बीट प्लास्टिक पाल्यूशन’ नाम से अभियान चलाया गया है और
45 दिन चलने वाले अभियान का पहला चरण था जो कि विश्व अर्थ दिवस पर शुरू होकर विश्व पर्यावरण दिवस पर खत्म हुआ है। इस अभियान के अंतर्गत ईको ब्रिक्स बनाई गई है, जो कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक वेस्ट को बॉटल में डाल कर बनाई जा रही है, जिसको बाद में डेकोरेशन के तौर पर प्रयोग किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि
कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया पर्यवारण संरक्षण को लेकर बहुत गम्भीरता से कार्य कर रही है, जो कि मौजूद समय की मुख्य जरूरत भी है। उन्होंने कहा कि
पर्यवारण संरक्षण के ऐसे कार्यों में पंजाब सरकार हमेशा ऐसी संस्थाओं को सहयोग करेगी।
इस दौरान उन्होंने स्वच्छता बिन सेवा धर्म सेवा सोसायटी के प्रधान अशोक शर्मा की ओर से किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की। इस मौके पर वरिंदर शर्मा बिंदू, चरणजीत यादव, संतोष सैनी, अमित शर्मा, अतुल जैरथ के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मत का उपयोग करने के लिए आई महिलाओं को कहा आपकी वोट डल गई, गढ़शंकर के वार्ड 13 का मामला।

गढ़शंकर – गढ़शंकर शहर में हुए नगर परिषद चुनाव में वार्ड नं 13 में मतदान करने आई दो महिलाएं पोलिंग सदस्यों से बहस करती नजर आई। उनका कहना था कि वह तो घर से...
article-image
पंजाब

72 घंटे बाद भी नहीं हुई अज्ञात शव की पहचान : समाज सेवा सोसायटी ने कराया अंतिम संस्कार

मोगा। थाना बाघापुराना पुलिस के अंतर्गत गांव चन्नूवाला की नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर समाज सेवा सोसायटी मोगा की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस...
article-image
पंजाब

मॉडल और पिंक समेत 1,563 पोलिंग बूथों पर किए जाएँ पुख्ता प्रबंध, डिस्पैच सैंटरों पर पोलिंग पार्टियों के लिए सुविधाएं सुनिश्चित बनाने की हिदायत

होशियारपुर, 16 फरवरी: डिप्टी कमिशनर-कम-जि़ला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने आज जि़ला प्रशासनिक कॉम्पलैक्स में 7 विधानसभा हलकों के रिटर्निंग अफसरों और सैक्टर अफसरों के अलावा डी.एस.पीज़ के साथ मीटिंग की, जिस दौरान...
article-image
पंजाब

पंजाब में आप सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित – हरवेल सिंह सैनी

गढ़शंकर: पंजाब की मौजूदा आप सरकार अब तक की सबसे बेकार सरकार साबित हुई है क्योंकि पंजाब में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया है। पंजाब के गाँवों और शहरों का...
Translate »
error: Content is protected !!