व्यक्तिगत लाभ के लिए कांग्रेस ने बार-बार लोगों के साथ किया विश्वासघात : जेपी नड्डा

by

नई दिल्ली, 17 अगस्त । कर्नाटक के मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) में कथित स्थल घोटाले काे लेकर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट करके कहाकि कांग्रेस पार्टी की भ्रष्टाचार की विरासत जारी है।
नेशनल हेराल्ड से लेकर मुडा घोटाले कर्नाटक तक, कांग्रेस पार्टी का भ्रष्टाचार का इतिहास अच्छी तरह से प्रलेखित है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत लाभ के लिए कांग्रेस ने बार-बार लोगों के साथ विश्वासघात किया है। लोगों को धोखा दिया है। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस को इस फैसले को असंवैधानिक बताने के बजाय अपने कार्यों पर विचार करना चाहिए। कांग्रेस जहां खुद को दलितों और अल्पसंख्यकों का संरक्षक बताती है, वहीं उनके ही एक मुख्यमंत्री दलित परिवार से जमीन हड़पने में शामिल हैं। यह कांग्रेस के पाखंड और उसकी परिवार-केंद्रित राजनीति का एक और उदाहरण है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस पोर्टल विषय पर कार्यशाला आयोजित

बीबीएन,10 फरवरी (तारा) : केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय एवं हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को बद्दी में गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस (जीई.एम.) पोर्टल विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

LPU में छात्रा से रेप के दावे के बाद बवाल : कैंपस में तोड़फोड़ और हाईवे जाम; SIT गठित….यूनिवर्सिटी ने रेप के आरोपों को बताया बेबुनियाद

फगवाड़ा, 27 सितंबर। फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से कथित दुष्कर्म और उसकी आत्महत्या की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन रविवार को भी जारी...
article-image
पंजाब

Punjab Government Fully Committed to

Defence Services Welfare Minister inaugurates renovation of Sainik Rest House – Pays tribute to martyrs during visit to District Defence Services Office Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/August 7 :Punjab’s Minister for Defence Services Welfare, Freedom...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सौर ऊर्जा परियोजनाओं के प्रोत्साहन के लिए ‘कम एण्ड इंसटाल सोलर पावर प्रोजेक्ट्स’ पहल: मुख्यमंत्री

अधिकारियों को ऊर्जा क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए नवोन्मेषी प्रयास करने के दिए निर्देश एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ‘कम एण्ड...
Translate »
error: Content is protected !!