सौर ऊर्जा परियोजनाओं के प्रोत्साहन के लिए ‘कम एण्ड इंसटाल सोलर पावर प्रोजेक्ट्स’ पहल: मुख्यमंत्री

by
अधिकारियों को ऊर्जा क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए नवोन्मेषी प्रयास करने के दिए निर्देश
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ‘कम एण्ड इन्सटाल सोलर पावर प्रोजेक्ट्स’ पहल पर कार्य कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में निजी क्षेत्र में सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने वाले युवाओं और उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है। यह जानकारी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, ऊर्जा व अन्य सम्बन्धित विभागों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि ‘कम एण्ड इन्सटाल सोलर पावर प्रोजेक्टस’ पहल के तहत सौर ऊर्जा परियोजनाओं के आवेदन व प्रक्रियाओं पर त्वरित निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं। आवेदकों की सुविधा के लिए सभी अड़चनों को समयबद्ध दूर किया जा रहा है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस क्षेत्र में दक्षता को और अधिक बढ़ाया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने में सौर ऊर्जा परियोजनाओं की भूमिका अहम है। सौर ऊर्जा परियोजनाओं से क्षेत्र की आर्थिकी को संबल मिलता है और युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं। सौर ऊर्जा परियोजनाएं पारिस्थितिकीय संतुलन और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में निजी क्षेत्र में कुल 300 मैगावाट क्षमता की ग्रांऊड मांउटिड सौर ऊर्जा परियोजनाएं आवंटित की गई हैं जिनमें से 62  मैगावाट क्षमता की परियोजनाएं स्थापित की जा चुकी हैं। सरकारी क्षेत्र में 32 मैगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित की जा चुकी है और 15 मैगावाट क्षमता की परियोजना निर्माणाधीन है।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए बोर्ड का राजस्व व संसाधन बढ़ाने के लिए नवोन्मेषी प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी विभिन्न परियोजनाओं में संसाधनों के सदुपयोग के साथ साथ उत्पादन क्षमता में सुधार के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सुझाव दें।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विभिन्न उपक्रमों व परियोजनाओं से ऊर्जा की खरीद व व्यय सम्बन्धित पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्युत की विवेकपूर्ण खरीद और संसाधनों के सदुपयोग पर विशेष बल दिया। उन्होंने विद्युत बोर्ड में टेंडर प्रक्रिया में सम्पूर्ण पारदर्शिता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडल और वृत्त स्तर पर होने वाले तकनीकी और वाणिज्यिक नुक्सान के बारे में विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर प्रबन्धन के लिए रेवेन्यू मैपिंग करने के लिए भी जरूरी कदम उठाने को कहा।
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, राज्य विद्युत बोर्ड के अध्यक्ष संजय गुप्ता, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, राज्य विद्युत बोर्ड के प्रबन्ध निदेशक संदीप कुमार, निदेशक ऊर्जा राकेश कुमार प्रजापति, विशेष सचिव ऊर्जा अरिंदम चौधरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटीटीआई के वार्षिक समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान : स्वच्छता व विकास का दिया संदेश

बीबीएन 13 मई (तारा) : औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के बद्दी इंफ्रास्ट्रक्चर यूनिट के तहत संचालित बद्दी टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (बीटीटीआई) में बुधवार को वार्षिक समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिविल अस्पताल में शीघ्र तैनात होगा बाल रोग विशेषज्ञ : पालमपुर अस्पताल प्रदेश के बेहतर संस्थानों में : आशीष बुटेल*

पालमपुर, 5 दिसंबर : मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने कहा कि पालमपुर सिविल अस्पताल प्रदेश के बेहतर स्वास्थ्य संस्थानों में शुमार है। जहाँ पालमपुर, सुलाह, जयसिंहपुर, बैजनाथ, जोगिंदरनगर, धर्मपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकतंत्र को खत्म करना , आने वाले समय में चुनाव ही न हों, ऐसी व्यव्स्था लाने का भाजपा द्वारा रचा जा रहा षड्यंत्र : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ : मंडी । लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर भी चुनावी रार चालू हो गई है। कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार घोषित होने के अगले दिन ही विक्रमादित्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार लाशों के उपर से निकले बिना डल्लेवाल को लेकर नहीं जा सकती….पंधेर की युवाओं से अपील- जो भी हाथ में मिले लेकर पहुंचे, खनौरी बॉर्डर पर बढ़ी हलचल

लुधियाना। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर रविवार रात्रि जालंधर बाईपास स्थित मल्होत्रा रिजोर्ट पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंधेर ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि खनौरी बॉर्डर पर फोर्स...
Translate »
error: Content is protected !!