गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस पोर्टल विषय पर कार्यशाला आयोजित

by

बीबीएन,10 फरवरी (तारा) : केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय एवं हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को बद्दी में गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस (जीई.एम.) पोर्टल विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला की अध्यक्षता राज्य एकल खिड़की मंजूरी प्राधिकरण के बद्दी स्थित प्रबंधक जे.सी. राम ठाकुर ने की।
उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस की जानकारी प्रदान करना है। उन्होंने सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग क्षेत्र को मज़बूत बनाने, औद्योगिक विकास तथा जीई.एम. को बढ़ावा विषय पर जानकारी प्रदान की।
उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश सरकार की उद्योग सम्बन्धी नीतियों, हिमाचल प्रदेश के स्वच्छ वातावरण इत्यादि विषयों पर भी सारगर्भित जानकारी प्रदान की।
कार्यशाला में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के जितेन्द्र शर्मा, और दिव्य शर्मा ने उद्योग कार्यों में कौशल विकास निगम की भूमिका की जानकारी दी।
गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस के विशेषज्ञ हरीश शर्मा ने पोर्टल के व्यावहारिक उपयोग पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
प्रतिभागियों ने कार्यशाला के सम्बन्ध में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कार्यशाला में उन्हें जीई.एम. के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई है।
कार्यशाला में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग जगत के प्रतिनिधियों सहित 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्यारहग्रां के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार : नए बजट में शुरू करेंगे कई विकास कार्य: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 12 फरवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार का नया बजट पेश होने के बाद बड़सर विधानसभा क्षेत्र में कई नए विकास कार्य आरंभ किए जाएंगे। इन नए विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना के जवान अक्षय कपूर पंचतत्व में विलीन : पत्नी ने दुल्हन के लिबास में अपने पति को दी अंतिम विदाई

एएम नाथ। धर्मशाला । धर्मशाला के साथ लगती ग्राम पंचायत बागनी के जवान अक्षय कपूर सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। अक्षय कपूर का पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मार्च में होने वाली भर्ती रैली की तैयारियों के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश ….अग्निवीर भर्ती रैली के लिए करें सभी आवश्यक प्रबंध : गंधर्वा राठौड़

संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास कर चुके तीन जिलों के लगभग 3000 युवा लेंगे भाग एएम नाथ। हमीरपुर 23 जनवरी। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के अभ्यर्थियों के लिए मार्च में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैड़ी होली मेले की तैयारियों की व्यापक समीक्षा : 24 फरवरी से 5 मार्च तक होगा आयोजन, प्रशासन मुस्तैद, विधायक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एएम नाथ।  अंब (ऊना), 21 फरवरी. श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के मैड़ी में 24 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक होली मेले के मद्देनज़र शनिवार को अजीत दरबार मैड़ी में सुरक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!